- दासूस महासचिव रामकृष्ण महतो की अपील: मुख्यधारा से जुड़ें नक्सली
- विशेष निरीक्षण अभियान में बीडीओ ने परखी योजनाओं की जमीनी हकीकत
- सड़क चौड़ीकरण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ग्रामीणों का आक्रोश, पटमदा बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
- अनियंत्रित कार ने बोलेरो को मारी टक्कर, टायर फटने से हुआ हादसा
- पटमदा के बड़डीह में स्कूटी दुर्घटना, दो दिव्यांग गंभीर रूप से घायल
Author: Kalyan Kumar Gorai
पटमदा बस्ती में भानसिंह पूजा, टुसू मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम, उमड़े दर्शक Patamda: पटमदा बस्ती में सोमवार को भानसिंह पूजा के अवसर पर भानसिंह पूजा युवा कमेटी की ओर से हर साल की भांति इस साल भी एक दिवसीय टुसू मेला सह सांस्कृतिक कार्यकमों का आयोजन किया गया। गांव के रतिकांत प्रमाणिक ने बताया कि गांव के नायके बाबा द्वारा भानसिंह पूजा की गई और उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर में टुसू मेला एवं शाम 6 बजे से प्रसिद्ध गायक कलाकार शंकर तंतुबाई एंड टीम का सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमें हजारों दर्शक शामिल हुए। देर रात दिलीप महतो…
कांकीडीह मेला में मोहनपुर सबर टुसू दल को मिला पहला पुरस्कार Patamda : पटमदा प्रखंड की कुमीर पंचायत अंतर्गत कांकीडीह महुलतल में हर साल की भांति इस साल भी दो दिवसीय टुसू मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को हुआ। पहले दिन पटमदा, बोड़ाम व पश्चिम बंगाल से आए हुए हजारों लोगों ने देर शाम तक मेला का आनंद लिया। मेले में ढोल नगाड़े की थाप पर महिलाओं ने देर शाम तक जमकर नृत्य की, जो दर्शकों के बीच आकर्षक का केंद्र बना रहा। टुसू मेला में पहला पुरस्कार मोहनपुर सबर टुसू दल को 7 हजार, द्वितीय पुरस्कार कोलाबनी…
पटमदा में झारोटेफ व अजप्ता ने किया नवनियुक्त सहायक आचार्यों का अभिनंदन Patamda: कर्मचारियों के महासंघ झारोटेफ़ की पटमदा प्रखंड इकाई एवं आखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ (अजप्ता) पटमदा की ओर से नवनियुक्त सहायक अचार्यों का पटमदा स्थित बीआरसी के प्रशाल में एक भव्य स्वागत सह अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व झारोटेफ के पटमदा प्रखंड अध्यक्ष प्रबोध कुमार महतो, सचिव शक्ति शेखर और अजप्ता के पटमदा प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत महतो, सचिव प्रबोध कुमार महतो तथा पूर्व जिला पदाधिकारी राजेश कुमार मिश्रा ने किया। समारोह के दौरान महासंघ के उद्देश्यों, नीतियों एवं संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला…
प्रशासन की सख्ती के बाद देर रात तक उखाड़े गए टेंट, काड़ा लड़ाई के आयोजक को झटका (फाइल फोटो) Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत पलाशडीह गांव में सोमवार को निर्धारित काड़ा (भैंसा) लड़ाई का कार्यक्रम जिला प्रशासन की सख्ती के बाद स्थानीय प्रशासन ने बंद करवा दिया है। इससे काड़ा लड़ाई के आयोजक को जहां झटका महसूस हुआ है वहीं इसके प्रेमियों को बड़ी निराशा हाथ लगी है। गौरतलब हो कि पिछले 12 जनवरी को बोड़ाम के ही जोबा गांव में आयोजित काड़ा लड़ाई के दौरान भागने के क्रम में एक भैंसा के हमले में जोबा गांव निवासी 55 वर्षीय…
पटमदा मुख्य सड़क पर कार- बाइक में भिड़ंत, रात भर जंगल में बेहोश पड़ा रहा बाइक चालक, जानें विस्तृत रिपोर्ट बाइक चालक रोहन सिंह Patamda: टाटा -पटमदा मुख्य सड़क पर रविवार की शाम करीब 8 बजे टाटा -पटमदा मुख्य सड़क पर धूसरा में जाहिर स्थान के समीप एक कार और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक एवं कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद कार पर सवार लोग तो सुरक्षित निकले लेकिन बाइक सवार मौके से लापता हो गए। सूचना पाकर पहुंची पटमदा पुलिस ने मामले की छानबीन की जहां…
भुईयांसिनान में विशाल टुसू मेला आयोजित, विधायक मगंल कालिंदी ने किया टुसू दल को पुरस्कृत Patamda: रविवार को बोड़ाम प्रखंड के भुईयांसिनान में पटमदा मुख्य सड़क के किनारे डोरेन सिंह मुंडा स्मृति विशाल टुसू मेला का आयोजन किया गया। क्षेत्र के सबसे बड़े मेले के रूप में यह मेला अपनी पहचान बना चुका है। इसमें पटमदा, बोड़ाम, जमशेदपुर, पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल समेत कई इलाकों से हजारों की संख्या में महिला – पुरुष सैकड़ों छोटे- बड़े वाहनों में सवार होकर जुलूस की शक्ल में दोपहर से देर शाम तक पहुंचे और मेला का आनंद उठाया। बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जुगसलाई…
धनुर्धर दीपिका कुमारी एकादश ने जीता मिक्स जेंडर विलेज क्रिकेट लीग 2026 का खिताब सुदूर गांवों के बच्चे खेल के माध्यम से देश दुनिया को दे रहे है जेंडर समानता का सन्देश : कुणाल Patamda : खेल के माध्यम से समाज में बालक-बालिका समानता लाने के महान उद्देश्य पर आधारित मिक्स जेंडर विलेज क्रिकेट लीग 2026 का खिताब धनुर्धर दीपिका कुमारी एकादश ने पर्वतारोही विनीता सोरेन एकादश को 36 रनों से हराकर जीत लिया। विजेता कप्तान पूजा महतो ने बताया कि खेल के क्षेत्र में अब गांव की लड़कियों को भी आगे आना चाहिए, हम भी अपने भाइयों की तरह…
बोड़ाम के दामोदरपुर गांव से दो खस्सी की चोरी, दहशत Patamda : बोड़ाम थाना अंतर्गत दामोदरपुर गांव में शनिवार रात को अज्ञात चोरों ने हेमचंद्र सिंह के घर में बंधे दो खस्सी की चोरी कर ली। पीड़ित हेमचंद्र ने बताया कि शनिवार को घर में वह अपने बड़े बेटे संतोष सिंह के साथ घर में सोए हुए थे। रात करीब 3 बजे जब बैल को चारा देने के लिए गोहाल घर की तरफ गया तो देखा कि उसके दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। फिर अंदर जाने पर पता चला कि दो बड़ा खस्सी गायब है। इसकी जानकारी तुरंत अपने…
छोटानागपुर की बोड़ाम बाटिया परंपरा का धाधकीडीह गांव में सामूहिक निर्वहन Patamda: छोटानागपुर क्षेत्र की पारंपरिक एवं प्रकृति आधारित लोक परंपरा बोड़ाम–बाटिया का आयोजन पटमदा प्रखण्ड अंतर्गत महुलबना पंचायत के धादकीडीह गांव में सामूहिक रूप से किया गया। यह परंपरा मकर संक्रांति एवं टुसू पर्व के पश्चात माघ माह के पहले रविवार को निभाई जाती है, जिसका उद्देश्य गांव से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर मनुष्यों और पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना माना जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, बोड़ाम बाटिया के दिन गांव के लोग अपने घरों में वर्षभर उपयोग में आए बांस के पुराने उपकरण, चूल्हे की राख, आधा…
बंगाल से चोरी कर बेलटांड़ बाजार में बेचने के क्रम में पकड़ाए दो मुर्गा चोर Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र के बेलटांड़ बाजार में रविवार को सुबह करीब 10.30 बजे चोरी का मुर्गा बेचते रंगेहाथ दो व्यक्ति पकड़े गए जो बंगाल निवासी बताए जाते हैं। हालांकि दोपहर तक मुर्गा मालिक द्वारा थाने में लिखित शिकायत नहीं की गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के बांदोवान थाना क्षेत्र में आयोजित एक टुसू मेला से शनिवार को 3 लोगों के 3 लड़ाकू मुर्गों की चोरी कर ली गई थी। जिसके बाद मुर्गे के मालिकों ने साप्ताहिक हाट पहुंचकर अपने…
