- जेएलकेएम पूर्वी सिंहभूम की कमान तपन महतो को, सुब्रत बने वरीय उपाध्यक्ष, कमेटी में पटमदा-बोड़ाम का दबदबा
- मनमानी बिजली कटौती से हाथीखेदा मंदिर के दुकानदार परेशान, हर सप्ताह हजारों का नुकसान
- पटमदा में नेम प्लेट के नाम पर वसूली का विरोध, ग्रामीणों ने युवक को रोका
- पटमदा में फूस के मकान में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
- 53 किलो वर्ग में भूपेश कुमार महतो बने चैंपियन, बीस्ट क्लासिक पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड
Author: Kalyan Kumar Gorai
बोड़ाम हाट में मोबाइल फोन चुराते धराया, भीड़ ने की धुनाई Patamda: बुधवार की शाम करीब 5.30 बजे बोड़ाम बाजार स्थित साप्ताहिक हाट में एक महिला से मोबाइल फोन चुराकर भाग रहे एक लड़के को भीड़ ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। सूत्रों के मुताबिक चोरी का आरोपी खुद को बंगाल निवासी निवासी बता रहा था जबकि मोबाइल फोन बोड़ाम क्षेत्र की ही निवासी की है। सब्जी बाजार में सब्जियों की खरीदारी के दौरान महिला के हाथ से छीनकर वह भागने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। सूचना पाकर पहुंची बोड़ाम…
किसानों की शिकायत पर बोले विधायक : नमी के बहाने एक किलोग्राम से अधिक कटौती नही करें लैम्पस संचालक Gurabanda : गुड़ाबांदा प्रखंड के अंगारपाड़ा स्थित बनमाकड़ी लैम्पस में बुधवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन विधायक समीर मोहंती ने फीता काट कर किया। विधायक ने लैम्पस के संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। साथ ही किसानों से प्रति क्विंटल एक किलोग्राम से अधिक कटौती नमी के नाम पर नहीं करने को कहा गया। मौके पर झामुमो नेता असित मिश्रा, बुकाई सोरेन, साकिला हेम्ब्रम, विनोद बागाल, श्यामपद टुडू और किसान…
विधायक प्रतिनिधि ने रानी झरना में किया पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास Patamda: पटमदा प्रखंड की गोबरघुसी पंचायत अंतर्गत रानी झरना में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से 1 करोड़ 90 लाख से स्वीकृत पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास बुधवार को विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू व जिला पार्षद प्रदीप बेसरा ने नारियल फोड़कर किया। विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि बरसात के मौसम में नाला में पानी भर जाने से लोग लकड़ी की अस्थायी पुलिया का निर्माण कर आवागमन करते थे। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने पुल निर्माण कार्य की स्वीकृत दिलाई है। उन्होंने बताया कि पुल…
पटमदा में जुगसलाई विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मलेन संपन्न Patamda: देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को पटमदा के बिड़रा गांव स्थित ग्राम संसद भवन में किया गया। जुगसलाई विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मलेन में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं सम्मानित अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह उपस्थित थे। अतिथियों ने अटल जी के कार्यकाल की उपलब्धियों एवं सुशासन सह जनकल्याण हेतु किए गए कार्यों को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। मंच का संचालन…
जमशेदपुर की सड़कों पर चौथा डहरे टुसू परब, परंपरा और बराबरी का सांस्कृतिक आंदोलन : दीपक Jamshedpur: जमशेदपुर की सड़कों पर 4 जनवरी को डहरे टुसू परब का आयोजन किया जा रहा है। जमशेदपुर में आयोजित होने वाला यह चौथा कार्यक्रम है। इससे पूर्व इसके तीन आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं, जिनमें ग्रामांचल के साथ-साथ शहर के लोगों की व्यापक भागीदारी रही है। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक रंजीत ने डहरे टुसू परब को लेकर उठने वाले भ्रमों पर कहा कि यह कोई नई या बनावटी परंपरा नहीं है, बल्कि यह टुसू के उसी मूल दर्शन की वापसी है, जो प्रकृति,…
रसिकनगर पंचायत ट्रॉफी पर बिंदास इंडियंस का कब्जा Patamda: बोड़ाम प्रखंड के शुक्ला गांव स्थित क्रिकेट मैदान में आयोजित दो दिवसीय रसिकनगर पंचायत ट्रॉफी सोमवार को संपन्न हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया प्रतिनिधि सनातन लाया मौजूद थे। इस प्रतियोगिता में रसिकनगर पंचायत की चार टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला सोमवार को चंदना इलेवन और बिंदास इंडियंस के बीच खेला गया। बिंदास इंडियंस के कप्तान जगदीश ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। चंदना इलेवन 8 ओवर में 4 विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी। चंदना इलेवन के ओपनर बल्लेबाज अनूप महांती ने 2 चौके…
सब-जूनियर थ्रोबॉल में झारखंड टीम में शामिल पटमदा की बेटियों का जलवा, कांस्य पदक जीता 33वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दमदार खेल से बढ़ाया राज्य का मान Jamshedpur : 33वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप (सत्र 2025–26) का आयोजन 26 से 28 दिसंबर तक स्कॉलर पब्लिक स्कूल, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झारखंड की बालिका थ्रोबॉल टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। झारखंड टीम में शामिल पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड की 6 बेटियों चंपावती सोरेन व रमनी हांसदा (मेघादह), पूर्णिमा मुर्मू (धाधकीडीह), ललिता बास्के (सुंदरपुर), सुमिता सोरेन (राजाबासा), सुमित्रा हेंब्रम…
घने कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन, राहत के लिए पटमदा में अलाव बना सहारा Patamda: सोमवार को सुबह 8 बजे के बाद करीब 3 घंटों तक पटमदा क्षेत्र में घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। दोपहर 12 बजे के बाद अचानक धूप निकलने से लोगों को बड़ी राहत मिली, जिससे दिन भर बाजारों में चहल पहल दिखी। सुबह -सुबह कोहरे के कारण क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या ही जवान, सभी वर्ग के लोग अलाव तापते नजर आए। पछुआ हवा के कारण ठिठुरते हुए लोग कहीं चाय की दुकानों के अंदर तो कहीं सड़कों पर आग जलाकर ठंड से…
करनडीह दिशोम जाहेर आगमन पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया राष्ट्रपति का स्वागत Jamshedpur : पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत करनडीह स्थित दिशोम जाहेर में आयोजित 22वें संताली पारसी माहा एवं ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर सोमवार को देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कमेटी की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर स्थानीय विधायक संजीव सरदार ने राष्ट्रपति का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य रूप से उपस्थित थे और उन्होंने भी राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया। यह आयोजन संताली भाषा,…
पहाड़पुर पंचायत में 60 योग्य लाभुकों में बांटे गए कंबल Patamda: बोड़ाम प्रखंड की पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत बाधाडीह सबर टोला, बुरुबहाल सबर टोला एवं खोकरो पहाड़िया टोला में सोमवार को पहाड़पुर पंचायत के मुखिया अजब सिंह एवं पंसस सह प्रखंड प्रमुख ललिता सिंह ने जिला प्रशासन द्वारा आवंटित कंबलों का वितरण 60 चिन्हित लाभुकों के बीच किया। इसमें आदिम जनजाति समुदाय के लोगों के अलावा बुजुर्ग महिलाएं एवं पुरुष शामिल थे। मौके पर समाजसेवी ईश्वर सबर एवं कई वार्ड सदस्य मौजूद थे। मुखिया अजब सिंह ने आदिम जनजाति लोगों से आग्रह किया वे कि नशे या मादक द्रव्य से दूर…
