- पटमदा के तीन केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई जेटेट परीक्षा, 1411 अभ्यर्थी हुए शामिल, 318 रहे अनुपस्थित
- झारखंड आंदोलनकारी सह भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गौउर महतो का निधन
- भाजपा छोड़ झामुमो में आए परेश दत्त बने विधायक उप प्रतिनिधि, काजल सिंह को विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी
- पटमदा में चोरों का आतंक, एक ही रात पांच घरों से छह बकरियां चोरी
- नो एंट्री का उल्लंघन कर घुसा हाइवा, अलकतरा फैक्ट्री के पास पलटा
Author: Kalyan Kumar Gorai
ग्रामीण प्रतिभाओं की चमक: साउथ प्वाइंट स्कूल का शानदार परिणाम, पटमदा की बेटी श्रेया चंद अव्वल Jamahedpur : साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने इस वर्ष अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। कुल मिलाकर स्कूल का परीक्षा परिणाम 98.7% रहा, जो छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का प्रमाण है। खास बात यह रही कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का दमदार परिचय दिया। पटमदा के बेलटांड़ निवासी शिक्षक मदन चंद की बेटी श्रेया चंद ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर…
लिखित आश्वासन के बाद माने लोग, 6 घंटे बाद खुला सड़क जाम पटमदा के बामनी टोला बड़डीह में सैकड़ों लोगों ने सड़क दुघर्टना के विरोध में किया जाम Patamda: टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर मंगलवार को हुई दर्दनाक दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार शाम करीब 4 बजे बामनी टोला बड़डीह में सड़क जाम कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को घटनास्थल पर रखकर सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और वाहन मालिक को मौके पर बुलाने के साथ-साथ मृतकों के परिजनों को 10–10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार…
पटमदा के बामनी में सड़क जाम, राहगीर बेहाल Patamda: टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर बामनी टोला बड़डीह में मंगलवार रात हुई भीषण सड़क दुर्घटना के विरोध में बुधवार शाम स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शाम करीब साढ़े 4 बजे घटनास्थल पर दोनों शव रखकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग जरूरी काम के लिए वैकल्पिक मार्गों (बाईपास) का सहारा…
पटमदा में जेएलकेएम का बूथ स्तरीय सम्मेलन संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया गया जोर Patamda: पटमदा प्रखंड के बिड़रा (डांगा) स्थित ग्राम संसद भवन में मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) द्वारा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने तथा सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की रक्षा के लिए…
नल पर हाथ धोने को लेकर विवाद, मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार Patamda : बोड़ाम थाना कांड संख्या 30/26 में दर्ज मारपीट मामले के दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम लावाजोड़ा निवासी बुढा उर्फ विभीषण महतो तथा बांका सिंह उर्फ बृहस्पति सिंह शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम बोड़ाम थाना क्षेत्र के भूला चौक (बाजार) में नल पर पहले हाथ धोने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने भूला गांव निवासी 23 वर्षीय पूर्ण बनर्जी पर रॉड और…
गांव की खुशहाली की कामना के साथ सारजमली व बारुडीह समेत कई गांवों में सरहुल पूजा, पारंपरिक नृत्य बना आकर्षण का केंद्र Patamda: पटमदा प्रखंड की जोड़सा पंचायत अंतर्गत सारजमली गांव में चैत्र संक्रांति के अवसर पर सोलोआना कमेटी द्वारा पारंपरिक सरहुल पूजा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। गांव की सुख-समृद्धि और शांति की कामना को लेकर आयोजित इस पूजा में करीब 50 परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जाहेरस्थान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को लाया जागरण सिंह ने सहयोगी देवशरण सिंह, उकिल सिंह और महेंद्र सिंह के साथ विधिवत संपन्न कराया। मन्नतें पूरी होने पर ग्रामीणों ने…
पटमदा मुख्य सड़क पर हादसा: स्टंट के दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक गंभीर Patamda: टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर मंगलवार शाम करीब पौने 8 बजे बामनी गांव के सबर टोला के पास एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और स्टंटबाजी के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक पटमदा थाना क्षेत्र के सारी टोला, मोहनपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पटमदा से अपने घर लौट रहे थे, तभी स्टंट करने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया।…
अंबेडकर जयंती पर पटमदा एवं बोड़ाम में सैकड़ों लोगों ने किया बाबा साहेब को याद Patamda : काटिन चौक में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सादगीपूर्ण एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने बाबा साहेब के जीवन एवं संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। शिक्षा, समानता और अधिकारों के लिए उनका संघर्ष आज भी समाज को दिशा…
अवैध पत्थर लदे ट्रैक्टर का कहर: पटमदा में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत Patamda : टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर बामनी गांव के समीप मंगलवार रात करीब 8 बजे एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।स्थानीय लोगों के अनुसार, ठनठनी घाटी क्षेत्र की अवैध पत्थर खदान से पत्थर (चेली) लादकर बामनी की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल…
गेरुवाला में पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुधीर महतो की प्रतिमा का हुआ भव्य उद्घाटन Patamda :पटमदा प्रखंड के ओड़िया पंचायत अंतर्गत गेरूवाला गांव के बड़डीह टोला निवासी एवं पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार के पटमदा प्रखंड प्रतिनिधि रह चुके समाजसेवी स्वर्गीय सुधीर महतो की स्मृति में स्थापित प्रतिमा का भव्य उद्घाटन सोमवार को किया गया। सोमवार को बड़डीह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता अभय सिंह ने प्रतिमा का अनावरण कर स्वर्गीय सुधीर महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में स्वर्गीय सुधीर महतो के भाई पुटुलाल महतो, जिला परिषद सदस्य खगेन चंद महतो, मनसाराम पावरी, सहदेव महतो, बिंदु वाला…
