- जेएलकेएम पूर्वी सिंहभूम की कमान तपन महतो को, सुब्रत बने वरीय उपाध्यक्ष, कमेटी में पटमदा-बोड़ाम का दबदबा
- मनमानी बिजली कटौती से हाथीखेदा मंदिर के दुकानदार परेशान, हर सप्ताह हजारों का नुकसान
- पटमदा में नेम प्लेट के नाम पर वसूली का विरोध, ग्रामीणों ने युवक को रोका
- पटमदा में फूस के मकान में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
- 53 किलो वर्ग में भूपेश कुमार महतो बने चैंपियन, बीस्ट क्लासिक पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड
Author: Kalyan Kumar Gorai
बांगुड़दा में तीन दिवसीय बीएसएनएल कप शुरू, थाना प्रभारी ने किया उद्घाटन बामनी ने कितापाठ और गेंगाड़ा ने बिड़रा को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश Patamda: पटमदा प्रखंड के बांगुड़दा आदर्श ग्राम शुक्रवार को बीएसएनएल क्रिकेट टीम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट का उद्घाटन कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बल्लेबाजी कर किया। पहले दिन 8 टीमों के बीच मैच खेला गया। दूसरे राउंड में बामनी ने कितापाठ को और गेंगाड़ा ने बिड़रा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। बामनी और कितापाठ के बीच का मैन ऑफ द मैच सौमिक को जबकि गेंगाड़ा और बिड़रा के बीच का मैन…
गोबरघुसी के रानी झरना में पुलिया निर्माण की स्वीकृति, जल्द होगा शिलान्यास Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत गोबरघुसी गांव के ऐतिहासिक स्थल रानी झरना में जुगसलाई विधायक मगंल कालिंदी की अनुशंसा पर ग्रामीण विकास विभाग की ओर से पुलिया निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने बताया कि शुक्रवार को रानी झरना टोला का दौरा करते हुए वहां रह रहे आदिम जनजाति समुदाय के लोगों से मिला और उनका हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि रानी झरना नाला पर पुलिया निर्माण की स्वीकृति मिलने की जानकारी दिए जाने पर वहां के लोगों में खुशी का…
पटमदा बस्ती में 7 महीने से चापाकल व जलमीनार खराब, लोग परेशान Patamda : पटमदा प्रखंड मुख्यालय से करीब 2 किमी दूर बस्ती पटमदा में पिछले सात महीने से सोलर संचालित जलमीनार एवं चापाकल खराब रहने से बस्ती के 30 परिवार के लोग प्रभावित हैं। खासकर महिलाएं दूसरे के घरों या दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक महिलाएं खाली बर्तन के साथ जलमीनार के सामने प्रदर्शन करते हुए विभाग के प्रति विरोध जताया एवं जलमीनार व चापाकल मरम्मत करवाने की मांग की है। इस संबंध में बस्ती निवासी अंजना महतो, ममता महतो, सुनीता…
जिला पार्षद प्रभावती दत्ता ने किया पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास Patamda: जमशेदपुर प्रखंड- 04 की जिला पार्षद प्रभावती दत्ता ने शुक्रवार को एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत पलासबनी गांव में 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत करीब 800 फीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। करीब 11 लाख की लागत से पलासबनी गांव में एनएच 18 से नगेन माझी के घर तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में जिला पार्षद प्रतिनिधि सह झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने बताया कि इस सड़क के निर्माण होने से लोगों के आवागमन में काफी सुविधा होगी। इस दौरान पंसस…
पटमदा में मिक्स जेंडर विलेज क्रिकेट लीग 17-18 जनवरी 2026 को, तैयारी शुरू Patamda : खेल के माध्यम से समाज में बालक-बालिका समानता लाने के संदेश पर आधारित मिक्स जेंडर विलेज क्रिकेट लीग का आयोजन 17-18 जनवरी 2026 को पटमदा में किया जाएगा। मिक्स जेंडर क्रिकेट टूर्नामेंट में बोड़ाम-पटमदा के विभिन्न गांवों के बच्चों की 4 मिक्स जेंडर क्रिकेट टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट की घोषणा से पहले पटमदा स्थित एस एस +2 स्कूल मैदान पर रिया एकादश और पूजा एकादश के बीच टेस्ट ट्वेंटी फॉर्मेट में मिक्स जेंडर अभ्यास मैच शुक्रवार को खेला गया। टेस्ट मैच की…
पेसा कानून को कैबिनेट से स्वीकृति मिलने पर जमशेदपुर में झामुमो ने मनाया जश्न Jamshedpur: राज्य की बहुप्रतीक्षित कानून पेसा एक्ट को झारखंड सरकार द्वारा कैबिनेट से पास किए जाने की खुशी में झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महाबीर मुर्मू एवं दलगोविंद लोहरा के नेतृत्व में साकची जेएनएसी गोलचक्कर के समीप आम जनों के बीच शुक्रवार को लड्डू का वितरण किया गया और ढोल नागड़ा बजाकर हेमंत सोरेन सरकार का आभार व्यक्त किया गया। मौके पर महाबीर मुर्मू ने कहा कि झारखंड के आदिवासी- मूलवासी कई सालों से पेसा कानून लागू होने के इतंजार…
मानगो अंचल कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता, शर्तों के साथ बाबा तिलका माझी की प्रतिमा शिफ्ट करने पर सहमति Jamshedpur: बाबा तिलका माझी चौक, डिमना से पत्थर गाड़ी को अन्यत्र स्थानांतरित करने एवं बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण के संदर्भ में अंचल कार्यालय मानगो, डिमना में शुक्रवार को अंचल अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। बैठक में बाबा तिलका मांझी स्मारक समिति के अध्यक्ष रमेश मुर्मू, सचिव मदन मोहन सोरेन, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक रंजीत तथा एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड के प्रतिनिधि कृष्ण मोहन मिश्रा व इकबाल मोहम्मद सहित अन्य लोग उपस्थित थे। पूर्व…
आरके कोचिंग सेंटर में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, सफल प्रतिभागी पुरस्कृत Patamda: पटमदा के रांगाटांड़ स्थित आरके कोचिंग सेंटर में गुरुवार को वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती के मौके पर बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान सफल प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। अतिथि के रूप में गाड़ीग्राम प्रावि के शिक्षक मिहिर कुमार प्रमाणिक व ग्राम प्रधान सुनील कुमार महतो मौजूद थे। म्यूजिकल चेयर में नंदनी प्रथम, रेखा रानी महतो द्वितीय एवं सेफाली बास्के तृतीय। गणित दौड़ में प्रीतिलता बास्के प्रथम, काजल महतो द्वितीय एवं जीतेंद्र प्रमाणिक तृतीय। हांडी फोड़ बालक वर्ग में…
पेसा नियमावली को स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार, कई संगठनों ने मिलकर पटमदा में निकाली आभार यात्रा Patamda: झारखंड राज्य में पेसा नियमावली 2025 को राज्य कैबिनेट से स्वीकृति मिलने पर गुरुवार को पटमदा प्रखण्ड के बेलटांड़ चौक पर एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने पेसा कानून के ऐतिहासिक संघर्ष, संवैधानिक महत्व और इसके व्यावहारिक क्रियान्वयन पर विस्तार से प्रकाश डाला। विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने कहा कि पेसा नियमावली के लागू होने से अब ग्राम सभा को केवल सलाहकार नहीं, बल्कि निर्णायक भूमिका प्राप्त होगी। नियमावली के तहत ग्राम सभा को जल,…
पटमदा में पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया सम्मानित Patamda : पटमदा के कुलटांड़ स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार को समाजसेवी शरत सिंह सरदार की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सह ग्राम प्रधान मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में अर्जुन मुंडा ने कहा कि अपनी भाषा, परंपरा व जीवन पद्धति को बरकरार रखने के लिए पेसा कानून बना है। गांव में यदि संवैधानिक अधिकार है तो कैसे हासिल कर रहे हैं, अपने दायित्व कर्तव्य का निर्वाह…
