- जेएलकेएम पूर्वी सिंहभूम की कमान तपन महतो को, सुब्रत बने वरीय उपाध्यक्ष, कमेटी में पटमदा-बोड़ाम का दबदबा
- मनमानी बिजली कटौती से हाथीखेदा मंदिर के दुकानदार परेशान, हर सप्ताह हजारों का नुकसान
- पटमदा में नेम प्लेट के नाम पर वसूली का विरोध, ग्रामीणों ने युवक को रोका
- पटमदा में फूस के मकान में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
- 53 किलो वर्ग में भूपेश कुमार महतो बने चैंपियन, बीस्ट क्लासिक पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड
Author: Kalyan Kumar Gorai
पटमदा में हर हर महादेव सेवा संघ ने बांटे 160 कंबल Patamda: हर हर महादेव सेवा संघ जमशेदपुर की ओर से मंगलवार को पटमदा के बेलटांड़ चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 60 लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से संघ के प्रमुख अमरप्रीत सिंह काले, अखिलेश सिन्हा, घनश्याम कुमार, राघवेंद्र शर्मा, जुगनू कुमार, श्री श्री सार्वजानिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) के अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मंडल, ग्राम प्रधान बृंदावन दास व सुकुमार दास आदि शामिल थे। इसके बाद प्रजापिता ब्रह्मकुमारी संस्था के बैनर तले…
ज्वालकाटा लैम्पस में विधायक ने किया धान क्रय केंद्र का उद्घाटन Gurabanda : घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने सोमवार को ज्वालकाटा लैम्पस में धान क्रय केंद्र का उद्घाटन फीता काट कर किया। विधायक ने बताया कि किसान लैम्पस पर अपना धान बेच सकते हैं। इससे सरकार द्वारा निर्धारित मुल्य किसानों को प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि किसान सीधे लैम्पस से संपर्क करें और धान बेचें। विधायक ने क्रय केंद्र के संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को स्लॉट के आधार पर बुलाएं ताकि किसी भी किसान को वापस लौटना नहीं पड़े। मौके पर प्रमुख शुभोजीत मुंडा, लैम्पस…
झारखंड के एसटी स्टूडेंट्स के लिए निःशुल्क आवासीय मेडिकल और इंजीनियरिंग कोचिंग शुरू, सीएम हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य में अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग और मेडिकल की निःशुल्क आवासीय कोचिंग देने की पहल की है। इसके लिए रांची के हिंदपीढ़ी में स्थापित ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान’ का उद्घाटन सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। इस कोचिंग संस्थान के संचालन के लिए सरकार ने देश की प्रतिष्ठित संस्था मोशन एजुकेशन, कोटा के साथ समझौता किया है। मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा…
लोक नृत्य में पटमदा डिग्री कॉलेज की छऊ टीम को कोल्हान में पहला स्थान, राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए चयनित Patamda: टाटा कॉलेज चाईबासा में सोमवार को कोल्हान प्रमंडल स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला की छऊ नृत्य टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए क्वालीफाई किया। चाईबासा में टीम को पदाधिकारी द्वारा ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। अब यह टीम रांची में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेगी। टीम में कॉलेज कुल 14 विद्यार्थी शामिल थे। सभी ने छऊ नृत्य में बहुत अच्छा…
पहाड़पुर हाई स्कूल में शिक्षक – अभिभावक गोष्ठी आयोजित, मुखिया ने अभिभावकों को किया जागरूक Patamda: बोड़ाम प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पहाड़पुर में सोमवार को शिक्षक -अभिभावक (पीटीएम) तिमाही बैठक संपन्न हुई। इसमें काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित हुए। पहाड़पुर पंचायत के मुखिया अजब सिंह ने अभिभावकों से अपील किया कि सभी अपने-अपने बच्चों का ध्यान रखें, बच्चों को ज्यादा समय तक मोबाइल का इस्तेमाल करने न दें, बच्चों के साफ-सफाई का हमेशा ध्यान रखें, रोज सुबह और शाम घर में पढ़ाई करने जरूर बैठाएं, नियमित रूप से विद्यालय भेजें, उन्हें बाइक चलाने न दें, मैदान में खेलने के…
राष्ट्रीय गणित दिवस एवं महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती का आयोजन Patamda: राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती हर्षोल्लास एवं शैक्षणिक उत्साह के साथ मनाई गई। गणित क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का शुभारंभ गणित क्लब के शिक्षक श्रीमंत प्रमाणिक एवं विद्यार्थियों द्वारा महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मौके पर गणित क्लब के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया कि गणित…
बोड़ाम की महिला कलाकारों ने दार्जिलिंग में किया पाइका व छऊ नृत्य का प्रदर्शन Patamda: विनायक छऊ एंड नाटुआ डांस सोसाइटी शुक्ला की महिला कलाकारों ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में पाइका और छऊ नृत्य का प्रदर्शन करते हुए सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों में उस्ताद हरप्रिया महतो, अनिमा महतो, द्रौपदी महतो, वंदना महतो, यमुना महतो, करुणा महतो, विनायक महतो ने प्रस्तुति दी। मौके पर सोसाइटी के लीडर विश्वदेव महतो एवं गणेश महतो भी मौजूद थे। इस संबंध में विश्वदेव महतो ने बताया कि दार्जिलिंग में गैर कांटा बालिका उच्च विद्यालय दार्जिलिंग की रजत जयंती के…
पेसा कानून लागू करने की मांग पर उपवास कार्यक्रम 24 दिसंबर को Jamshedpur: झारखंड नवनिर्माण अभियान की ओर से 24 दिसंबर यानी बुधवार को पेसा अधिनियम की 29वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अनुमंडल कार्यालय घाटशिला के समक्ष आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत ग्राम सुंदरनगर में ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों के साथ एक बैठक संपन्न हुई। इसमें ग्राम प्रधान अर्जुन हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में झारखंड नवनिर्माण अभियान के अध्यक्ष मदन मोहन सोरेन ने कहा कि पेसा नियमावली लागू होने से…
एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, आसनबनी को इंडियन नर्सिंग काउंसिल की मान्यता, उत्सव का माहौल Chandil: नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग, आसनबनी (Asanbani, Chandil, Near Hotel Wave International, Jamshedpur) को देश की सर्वोच्च नर्सिंग नियामक संस्था इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) से औपचारिक मान्यता प्रदान कर दी गई है। यह मान्यता बीते शुक्रवार को प्राप्त हुई, जिसके बाद से ही महाविद्यालय परिसर में हर्ष, उत्साह और गर्व का वातावरण बना हुआ है। इंडियन नर्सिंग काउंसिल की मान्यता किसी भी नर्सिंग संस्थान के लिए गुणवत्ता, विश्वसनीयता और राष्ट्रीय शैक्षणिक मानकों…
जोजराडीह में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता, टॉस के सहारे जीती ब्लैक पैंथर बोड़ाम Patamda: बोड़ाम प्रखंड की पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत कोयरा टोला जोजराडीह में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदिवासी ग्रीन क्लब की ओर से रविवार को एक दिवसीय फूटबॉल प्रतियोगिता आयोजन किया गया। 16 टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मैच ब्लैक पैंथर, बोड़ाम और अजय स्पोर्टिंग, जमशेदपुर के बीच खेला गया। निर्धारित समय और फिर पेनाल्टी शूटआउट में दोनों टीमें बराबरी पर होने पर टॉस का सहारा लिया गया। टॉस के सहारे ब्लैक पैंथर ने जीत दर्ज की। विजेता ब्लैक पैंथर बोड़ाम को 30 हजार…
