सप्तम रात्रि अखंड हरिनाम संकीर्तन: 5वें दिन महिला मंडली बनी आकर्षण
Patamda : पटमदा के लावा सार्वजनिक हरि मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हरि परायण संघ के तत्वावधान में आयोजित सप्तम रात्रि अखंड हरिनाम संकीर्तन के पांचवें दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्ति और उत्साह से सराबोर इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।
अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर पूरे गांव में आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल से आई महिला कीर्तन मंडली ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इस धार्मिक आयोजन में पश्चिम बंगाल और झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 12 कीर्तन मंडलियां शामिल हुई हैं, जो बारी-बारी से अपनी कला का प्रदर्शन कर रही हैं। मौके पर जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो, जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, मुखिया कान्हुराम बेसरा, ग्राम प्रधान बृंदावन दास, ईशान चंद्र गोप, हृदय कुंभकार, अमर दास गोस्वामी, वंशी दास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


