- जिले के सभी बूथों पर 4 को चुनावी पाठशाला, मतदाता सूची से जुड़ी दावे-आपत्तियां होंगी दर्ज, झामुमो जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं को निर्देश
- एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में नवागत विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
- जामडीह और लड़ाईडूंगरी प्राथमिक विद्यालय में बनेंगे दो-दो अतिरिक्त कक्ष, विधायक प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास
- काली पूजा को लेकर बेलटांड़ हाट में लाखों का कारोबार
- वैष्णव बैरागी समिति ने पटमदा में जनसेवा को समर्पित किया एंबुलेंस, बोड़ाम और कमलपुर को भी जल्द मिलेगी सुविधा
Author: Kalyan Kumar Gorai
सेवानिवृत्त पंचायत सेवक धनंजय महतो का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर पूर्व मंत्री घनश्याम महतो का भतीजा भक्तरंजन महतो भी नहीं रहे Patamda : पटमदा प्रखंड के धाधकीडीह गांव निवासी रहे सेवानिवृत्त पंचायत सेवक धनंजय महतो का सोमवार को अपने घर में हार्ट अटैक के कारण देहांत हो गया। उनके पुत्र डुमरिया सीएचसी में पदस्थापित मेडिकल ऑफिसर डॉ. कल्याण महतो ने बताया कि वह करीब 84 वर्ष के थे और स्वस्थ थे। लेकिन सोमवार को दोपहर के बाद घर से पैदल निकलने के क्रम में उनको हार्ट अटैक हुआ और अस्पताल ले जाने के क्रम में उन्होंने दम…
बोड़ाम और पटमदा में दूसरे दिन शांतिपूर्वक संपन्न हुई मैट्रिक व इंटर की परीक्षा, 1532 विद्यार्थी हुए शामिल, 7 अनुपस्थित Patamda: झारखंड अधिविद्य परिषद् रांची द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन मैट्रिक के विद्यार्थियों ने हिन्दी ए/हिन्दी बी और इंटर विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा दी। यहां के पांच परीक्षा केंद्र में कुल 1532 विद्यार्थियों ने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा दी जबकि 7 अनुपस्थित रहें। उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दिघी भूला में मैट्रिक के 275 और इंटर के 7 । उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोबरघुसी में मैट्रिक के 256, एसएस प्लस टू…
धूलट के साथ ही आंधारझोर में 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन संपन्न Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत आंधारझोर गांव में संत गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में रूहिदास समाज की ओर से आयोजित 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन बुधवार की सुबह धूलट के साथ हो गया। हर साल की भांति इस साल भी अनुष्ठान में पश्चिम बंगाल व झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे छह संकीर्तन संप्रदाय रेवती मोहन दास, (चालियामा), उमापद दास ( मुकरूडीह), जोहर कालिंदी (बामुनडीहा), रवि लोचन गोप( कमलपुर), बासुदेव दास( जामबाद) व गोपाल दास (आंधारझोर) ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। तीन दिनों तक…
मानसिक व मिर्गी रोग से ग्रसित मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच Patamda : मंगलवार को पटमदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माचा में मानसिक बीमार एवं मिर्गी रोग ग्रसित मरीजों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम और जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में पटमदा, बोड़ाम, नीमडीह, चांडिल एवं सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल से आए हुए 54 मरीजों को जांचोपरांत डॉ. स्मिता हेंब्रम एवं डॉ. ताजिन कुल्लु ने दवाइयां दीं। इस दौरान स्वयंसेवी संस्था ग्रेस इंडिया के अध्यक्ष डा. जया मोईत्रा के द्वारा भेजे गए कंबल एवं वस्त्र…
अलकतरा फैक्ट्री के पास दो बाइकों के बीच भिड़ंत, तीन घायल Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना अलकतरा फैक्ट्री के पास मंगलवार की शाम दो बाइकों के बीच सीधे टक्कर होने से उस पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में मिर्जाडीह निवासी भोलाराम कुशवाहा व मनोज गोराई एवं डिमना बस्ती निवासी सोनू दास शामिल हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी को चिकित्सा हेतु एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सोनू दास शराब के नशे में धुत था व नशे की हालत में होने के कारण…
बोड़ाम में वज्रपात से मृत्यु के 3 माह बाद भी आश्रितों को मुआवजा नहीं, डीसी को ज्ञापन Patamda: बोड़ाम प्रखंड के नामशोल गांव में बीते 26 सितंबर को वज्रपात की घटना में दो किसानों की हुई मौत के 3 माह बाद भी पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि नहीं मिल पाई है। उक्त परिवार के लोग कार्यालयों का चक्कर लगा थक चुके हैं। इसकी जानकारी मिलने पर मंगलवार को समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नामशोल गांव के दो किसानों के अलावा पिछले करीब एक साल से लंबित पूर्वी सिंहभूम के सभी…
पटमदा के दगड़ीगोड़ा हरि साधना आश्रम में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 8 से Patamda: पटमदा के दगदीगोड़ा स्थित श्री श्री हरि साधना आश्रम में हर साल की भांति इस साल भी 8 फरवरी से तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को आश्रम परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आश्रम संचालक शंभू दास बाबाजी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्घाटन ईचागढ़ की विधायक सविता महतो व जुगसलाई विधायक मगंल कालिंदी संयुक्त रूप से फीता काट कर करेंगे। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो व मुखिया काजल सिंह भी…
झारखंड में सहायक आचार्य नियुक्ति का उल्टा असर: कमलपुर स्कूल में शिक्षा व्यवस्था चरमराई 2 माह पूर्व कमलपुर मध्य विद्यालय में थे 5 शिक्षक, अब बचे हैं सिर्फ 1 Patamda: झारखंड में सहायक आचार्यों की हालिया नियुक्ति से जहां शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ होने की उम्मीद जगी थी, वहीं पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड के कमलपुर मध्य विद्यालय की स्थिति इसके ठीक उलट नजर आ रही है। यहां कक्षा पहली से आठवीं तक कुल 202 छात्र नामांकित हैं, लेकिन उन्हें पढ़ाने के लिए फिलहाल सिर्फ एक ही शिक्षक शब्बीर हुसैन मौजूद हैं। करीब दो माह पूर्व तक इस विद्यालय…
गोपालपुर किंग्स को 16 रन से हराकर चन्दना इलेवन ने जीता फ्रीडम फाइटर कप Patamda : बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत रसिकनगर के नव-निर्मित क्रिकेट मैदान में आयोजित वर्ष 2026 के फ्रीडम फाइटर कप पर चन्दना इलेवन ने कब्जा जमा लिया। तीन दिवसीय इस क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को गोपालपुर किंग्स और चन्दना इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चन्दना इलेवन ने 8 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। टीम की ओर से ओपनर बल्लेबाज केशव गोप ने 61 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि अनूप महांती ने 26 रनों का योगदान…
शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द करने की मांग पर सुंदरपुर के ग्रामीणों का डीएसई कार्यालय में प्रदर्शन समाजसेवी विमल बैठा के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन Patamda : पटमदा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुंदरपुर में पदस्थापित 5 शिक्षकों में से 2 की प्रतिनियुक्ति दूसरे विद्यालयों में कर दिए जाने के बाद से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। इससे चिंतित अभिभावकों ने सोमवार को जमशेदपुर पहुंचकर समाजसेवी विमल बैठा के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोनों प्रतिनियुक्त शिक्षकों शैलेन्द्र कुमार एवं रंजना पांडेय का प्रतिनियोजन रद्द करने एवं उन्हें मूल विद्यालय में…
