- बोड़ाम से 36 वर्षीय युवक लापता, 5 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, खोजबीन में जुटे परिजन
- जिले के सभी बूथों पर 4 को चुनावी पाठशाला, मतदाता सूची से जुड़ी दावे-आपत्तियां होंगी दर्ज, झामुमो जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं को निर्देश
- एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में नवागत विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
- जामडीह और लड़ाईडूंगरी प्राथमिक विद्यालय में बनेंगे दो-दो अतिरिक्त कक्ष, विधायक प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास
- काली पूजा को लेकर बेलटांड़ हाट में लाखों का कारोबार
Author: Kalyan Kumar Gorai
शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द करने की मांग पर सुंदरपुर के ग्रामीणों का डीएसई कार्यालय में प्रदर्शन समाजसेवी विमल बैठा के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन Patamda : पटमदा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुंदरपुर में पदस्थापित 5 शिक्षकों में से 2 की प्रतिनियुक्ति दूसरे विद्यालयों में कर दिए जाने के बाद से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। इससे चिंतित अभिभावकों ने सोमवार को जमशेदपुर पहुंचकर समाजसेवी विमल बैठा के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोनों प्रतिनियुक्त शिक्षकों शैलेन्द्र कुमार एवं रंजना पांडेय का प्रतिनियोजन रद्द करने एवं उन्हें मूल विद्यालय में…
বাংলা ভাষা ও সংস্কৃতির জয়গান: গোপাল ময়দানে জাঁকজমকে রাজ্যস্তরীয় বঙ্গীয় উৎসব 2026 Jamshedpur: ঝাড়খণ্ডে বাংলা ভাষা, সাহিত্য ও সাংস্কৃতিক ঐতিহ্য সংরক্ষণ ও প্রসারের লক্ষ্যে রাজ্যস্তরীয় বঙ্গীয় উৎসব 2026-এর জাঁকজমকপূর্ণ আয়োজন অনুষ্ঠিত হল বিষ্টুপুরস্থিত গোপাল ময়দানে। সকাল 10টা থেকে শুরু হওয়া এই ঐতিহাসিক উৎসবে ঝাড়খণ্ডের বিভিন্ন জেলা থেকে হাজার হাজার মানুষ অংশগ্রহণ করেন। এই উৎসব কেবল বাঙালি সমাজের নয়, বরং ঝাড়খণ্ডের সামগ্রিক সাংস্কৃতিক বৈচিত্র্যের এক উজ্জ্বল প্রতীক হয়ে ওঠে। অনুষ্ঠানে প্রধান অতিথি হিসেবে উপস্থিত ছিলেন প্রাক্তন মুখ্যমন্ত্রী ও প্রাক্তন রাজ্যপাল রঘুবর দাস, জামশেদপুর পশ্চিমের বিধায়ক সরযূ রায়, জুগশালাইয়ের বিধায়ক মঙ্গল কালিন্দি, প্রাক্তন বিধায়ক কুণাল ষড়ঙ্গি, প্রাক্তন মন্ত্রী বন্না গুপ্ত, সংস্থার মুখ্য…
झारखंड आंदोलनकारी दुर्योधन महतो का निधन, शोक की लहर Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र के बंगोई निवासी झारखंड आंदोलनकारी दुर्योधन महतो (56) का शनिवार को सुबह करीब 5 बजे अपने आवास पर असामयिक निधन हो गया । वे विगत दो महीने से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुनते ही गांव के साथ बोड़ाम प्रखंड में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बंगोई गांव के देबब्रत महतो ने बताया कि वे काफ़ी सरल स्वभाव के थे और सभी को हमेशा सही दिशा निर्देश और उचित मार्गदर्शन से हमें व्यक्तिगत, सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में आगे बढ़ने के सलाह देते थे।…
पटमदा- बोड़ाम में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, निकाली गई रैली Patamda: एमडीए कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पटमदा के जाल्ला स्थित मॉडल स्कूल एवं पंचायत मंडप कुमीर में ग्रामीणों के बीच फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। पीरामल फाउंडेशन की कार्यक्रम पदाधिकारी रूपाली कुमारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में स्कूली बच्चों व ग्रामीणों ने भाग लिया। सहिया साथी कल्पना महतो, सरस्वती महतो एवं ज्योत्सना महतो ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया एवं गांवों में रैली निकाल कर लोगों को फाइलेरिया रोग एवं उससे बचाव के बारे में जानकारियां दी गईं। इससे पूर्व गुरुवार…
समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने जनसमस्याओं को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन Patamda: समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड क्षेत्र से जुड़ी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और भूमि संबंधी गंभीर जनसमस्याओं को लेकर जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को एक ज्ञापन सौंपकर त्वरित एवं ठोस कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, बोड़ाम प्रखंड के ग्राम भूला में वर्षों से विद्यालय भवन अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे छात्राओं को अपने ही प्रखंड में आवासीय शिक्षा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। भवन निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की गई है,…
ग्राम सभा में उठी राशन कार्डधारियों की समस्याएं, विधायक प्रतिनिधि ने जल्द राशन उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन Patamda : पटमदा प्रखंड की महुलबना पंचायत अंतर्गत सुंदरपुर गांव में राशन कार्डधारियों की शिकायत पर शुक्रवार को ग्राम प्रधान नरेन सिंह की अध्यक्षता में एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने समस्याओं के समाधान हेतु पीडीएस दुकानदार एवं सभी 110 कार्डधारियों का पक्ष जाना। कार्डधारियों की शिकायत है कि दुकानदार जन जागृति महिला समूह रांगाटांड़ की ओर से उन्हें नियमित रूप से राशन नहीं दिया जाता है। विधायक प्रतिनिधि के आग्रह पर प्रभारी एमओ…
एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में शहीद दिवस पर गांधी जी को श्रद्धांजलि Patamda : शुक्रवार को राज्य संपोषित (एसएस) प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा में शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रथम सत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने एक मिनट का मौन धारण कर गांधी जी को नमन किया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में विभिन्न वक्ताओं ने गांधी जी के जीवन एवं दर्शन पर अपने विचार व्यक्त किए। केके सिंह ने कहा कि…
राजाबासा में श्रद्धापूर्वक हुई बुरु पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़े श्रद्धालु Patamda : पटमदा प्रखंड की जोड़सा पंचायत अंतर्गत राजाबासा गांव में हर साल की भांति इस साल भी गुरुवार खुशहाली की कामना करते हुए ग्रामीणों ने बुरु पूजा की। इस धार्मिक अनुष्ठान में गांव के महिला-पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मन्नतें पूरी होने पर ग्रामीणों ने सैकड़ों मुर्गियों की बलि चढ़ाई। इस दौरान पश्चिम बंगाल संथाली पाता एनेच व सारो अंबार डांस ग्रुप के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। इसका आयोजन आदिम खेरवाल सरना क्लब राजाबासा की ओर से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के…
दुआरीडीह स्कूल में बच्चों के बीच बांटे गए वस्त्र Patamda: 77 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को सहायक शिक्षक उज्ज्वल कांति दास की पहल पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुआरीडीह के दर्जनों बच्चों के बीच समाजसेवी द्वारिका प्रसाद अग्रवाल के द्वारा नये कमीज, पैंट, स्कार्ट, सलवार सूट आदि बांटे गए। इससे पूर्व प्रधानाध्यापक सुखेंदु कुमार मांडी ने झंडा फहराते हुए राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी। मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष सह अभिभावक जगदीश सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया। इस कार्य के लिए सरोज कुमार मंडल, पद्मा वाला सिंह व बलराम उपाध्याय का योगदान रहा।
सच्चे और अच्छे मन से भोले बाबा की सेवा करे, हर मनोकामना पूर्ण होगी : महाबीर मुर्मू Jamshedpur : बुधवार को श्री श्री महाकालेश्वर शिव मंदिर टेल्को खड़ांगाझार बाज़ार का स्थापना दिवस पर रूद्रभिषेक एवं यज्ञ में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता महाबीर मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । पंडित जी ने रुद्राभिषेक किया उसके बाद मुख्य अतिथि ने शिव लिंग पर गंगा जल अर्पण कर क्षेत्र के सुख समृद्धि एवं सबकी मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। उसके बाद सैकड़ों भक्तजनो के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर महाबीर मुर्मू ने कहा कि भगवान…
