बर्मामाइंस में दिशाेम गुरु शिबू सोरेन व शहीद सांसद सुनील महतो की जयंती पर 281 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur: रविवार को झारखंड राज्य के जनक दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं वीर शहीद सांसद सुनील महतो की जयंती के अवसर पर झामुमो नेता महावीर मुर्मू के नेतृत्व में बर्मामाइन्स क्लब हाउस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं वीर शहीद स्वर्गीय सांसद सुनील महतो के संघर्षशील जीवन, जन आंदोलनों में उनके योगदान और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का सबसे बड़ा उदाहरण है, जिसे हर स्वस्थ नागरिक को अपनाना चाहिए।

रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा उनका हौसला बढ़ाया गया। मौके पर झामुमो नेता महावीर मुर्मू ने उपस्थित लोगों एवं रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने महाजनी प्रथा, सूदखोरी एवं नशाखोरी के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन की शुरुआत की थी। उन्हीं के दिखाए मार्ग और विचारधारा पर चलते हुए राज्य सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि हम हर वर्ष उनके जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं और समाज से अपील करते हैं कि रक्तदान जैसे पुण्य कार्य को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
उन्होंने आगे कहा कि रक्तदान मानवता के हित में सबसे बड़ा कार्य है। आपके द्वारा किया गया रक्तदान कई ज़िंदगियों को बचा सकता है। नियमित रक्तदान से न केवल समाज को लाभ होता है, बल्कि रक्तदाता स्वयं भी कई बीमारियों से सुरक्षित रहता है।
उन्होंने कहा— “वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण अमूल्य होता है।” इस रक्तदान शिविर में 281 युनिट रक्त संग्रह किया गया।
इसमें मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो एवं विशिष्ट अतिथियों में बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व सांसद सुमन महतो, पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी व लक्ष्मण टुडू, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला 20 सूत्री सदस्य मोहन कर्मकार, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजु गिरी, सीपीआई के जिला सचिव अम्बुज कुमार ठाकुर, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, महासचिव आरके सिंह, समाजसेवी इंद्रजीत धोष, सरोज महापात्रा, सीजीपीसी के शैलेन्द्र सिंह, भगवान सिंह, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, चंदन पांडेय, झामुमो नेता बबन राय, शेख बदरूद्दीन, प्रमोद लाल, धनंजय सिंह, गोल्डी तिवारी, दल गोविंद लोहरा, मिथुन चक्रवर्ती, बहादुर उरांव, विक्टर सोरेन, नंदु सरदार, आनंद श्रीवास्तव, अजय रजक, अभिषेक सिंह, मनोज तांती एवं पप्पू उपाध्याय आदि।






























