पटमदा, बोड़ाम व कमलपुर थाने में जमीन विवाद के 7 मामले निष्पादित, 5 प्रक्रियाधीन
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda : उपायुक्त के निर्देशानुसार भू-विवाद से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं समन्वित समाधान को लेकर गुरुवार को पटमदा, कमलपुर व बोड़ाम थाना परिसर में सीओ व संबंधित थाना प्रभारी द्वारा अंचल सह थाना दिवस मनाया गया। इस मौके पर पटमदा थाना परिसर में सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास व थाना प्रभारी करमपाल भगत के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आए लंबित 3 मामलों का समाधान किया गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा, मुखिया व ग्राम प्रधान उपस्थित थे।
Advertisements
जबकि कमलपुर थाना में सीओ व थाना प्रभारी अशोक कुमार द्वारा संयुक्त रूप से 2 मामले का निपटारा किया गया। बोड़ाम थाना परिसर में सीओ रंजीत कुमार रंजन व थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार के संयुक्त प्रयास से जमीन से संबंधित 2 मामले का निष्पादन किया गया। जबकि तीनों थाना क्षेत्र में 5 मामले प्रक्रियाधीन हैं। अंचलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा इस अभियान को ग्रामीण स्तर पर आपसी सहमति एवं प्रशासनिक पहल के साथ सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।