लावजोड़ा में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न, सैकड़ों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
लावजोड़ा में आयोजित गायत्री महायज्ञ में शामिल श्रद्धालु।
Advertisements
Patamda: गुरुवार को बोड़ाम प्रखंड के लावजोड़ा गांव स्थित शिव मंदिर के समीप पूर्व जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो की पहल पर एक दिवसीय 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांवों से काफी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सैकड़ों श्रद्धालुओ के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुदेव महतो, स्वपन कुमार महतो, देवदीप महतो, प्रफुल्ल महतो, डॉ. मनोज कुमार महतो, तपन गोराई, रविंद्र गोराई, कांचन गोराई, कैलाश महतो, चित्त महतो, कालू गोराई व पवन गोराई का सराहनीय योगदान रहा। इस संबंध में स्वपन कुमार महतो ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में युग ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ युग द्रष्टा परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं परम वंदनीया माताजी भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ। इससे पूर्व बोड़ाम प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी स्कूल परिसर में सुबह में बच्चों को एक घंटे का योगाभ्यास कराया गया।