आजसू पार्टी ने सिदो–कान्हू हुल दिवस पर किया भव्य बाइक रैली एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
Jamshedpur: अखिल झारखंड अनुसूचित जनजाति महासभा एवं आजसू पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सिदो–कान्हू हुल दिवस के पावन अवसर पर पूर्वी सिंहभूम में भव्य बाइक रैली, पैदल मार्च, श्रद्धांजलि सभा एवं जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः डिमना कॉल सेंटर से पैदल मार्च के साथ हुआ। इसके बाद सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता डिमना चौक पहुंचे, जहां अमर शहीद बाबा तिलका माझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात सभी लोग एमजीएम तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे।
इसके उपरांत सभी प्रतिभागी अपने-अपने वाहनों से मिर्जाहड़ी हाट मैदान पहुंचे, जहां बाबा तिलका माझी को पुनः श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके बाद हुलुदबनी में अमर शहीद सिदो–कान्हू मुर्मू को माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि सभा एवं जनसभा के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामचंद्र सहिस तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री सहिस ने सिदो–कान्हू एवं बाबा तिलका माझी के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा समाज की एकता एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रहने का आह्वान किया। इस मौके पर केंद्रीय सचिव वन बिहारी महतो, अनुसूचित जनजाति महासभा के जिलाध्यक्ष मंगल टुडू, प्रखंड अध्यक्ष निरंजन महतो, युवा नेता आकाश सिन्हा, मंटू शुक्ला, विकास महतो, पर्वत कुमार किस्कू, अमित टोप्पो, अमल महतो, अजित सिंह, बुद्धेश्वर मुर्मू समेत आजसू पार्टी के केंद्रीय, जिला, प्रखंड एवं पंचायत पदाधिकारी, प्रमुख, मुखिया, वार्ड सदस्य, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।




