स्वर्णरेखा नदी के किनारे ग्रामीणों से घिरे हाथी ने युवक पर किया हमला, मौत
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Gurabanda: गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के माछभांडार निवासी हाड़ीराम मुर्मू (44) की मौत जंगली हाथी के हमले में मंगलवार को हो गई। घटना सुबह 8 बजे की है। गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के माछभांडार और चाकुलिया थाना क्षेत्र के भुरुच गांव के बीच स्वर्णरेखा नदी मौजूद है। सूत्रों के मुताबिक दोनों गांव के लोग हाथी को एक छोर से दूसरे छोर की ओर भगा रहे थे। जंगली हाथी दोनों ओर से घिरने से काफी गुस्से में था और उसका शिकार बने नदी किनारे टहल रहे हाड़ीराम मुर्मू। उन पर हाथी ने हमला कर दिया। जिससे उन्हें गंभीर चोट पहुंची।
Advertisements
बेहोशी की हालत में ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला ले गए। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वन विभाग के कर्मचारी भीम सोरेन ने बताया कि विभागीय नियम के अनुसार पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। घटना के बाद हाथी चाकुलिया वन क्षेत्र की ओर भाग गया है। घटना की सूचना पर झामुमो नेता जगदीश भकत अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।