बेलटांड़ में दुर्गा पूजा समिति की बैठक, सप्तमी से दशमी तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
Patamda : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) की बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा के अवसर पर सप्तमी से विजया दशमी तक जागरण एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विजया दशमी के अवसर पर बांग्ला जात्रा ‘जननी आजो ज्वलछे’ का मंचन किया जाएगा। वहीं, सप्तमी से दशमी तक अन्य दिनों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
बैठक में पूजा आयोजन से जुड़े अन्य कई विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। समिति की अगली बैठक शनिवार को श्री श्री संकट मोचन बजरंगबली मंदिर, बेलटांड़ में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से ईशान चंद्र गोप, शिशुपाल सिंह सरदार, जगदीश प्रसाद मंडल, शिशुलाल महतो, मिहिर कुमार प्रमाणिक, प्रदीप पैड़ा, माणिक हालदार, विद्याधर सिंह, रांगा सिंह सरदार, संजय कुमार दास, रंजन दास, कृष्ण प्रसाद महतो, सुकदेव गोराई एवं कल्याण कुमार गोराई आदि उपस्थित थे।



