कुटीमाकली में फुटबॉल लीग 2026 का आगाज, पहले दिन स्माइल क्लब व जॉन एफसी की जीत
Patamda : बोड़ाम प्रखंड के कुटीमाकली फुटबॉल मैदान में रविवार से फुटबॉल लीग 2026 का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन दिन तीन मुकाबले खेले गए, जिनमें स्माइल क्लब कुटीमाकली और जॉन एफसी ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मैच में स्माइल क्लब ने एजीएससी को 3-0 से हराकर लीग की मजबूत शुरुआत की। दूसरे मैच में करण एफसी और डांगर एफसी के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। वहीं तीसरे मैच में जॉन एफसी ने माभा एफसी को 2-0 से पराजित किया।
स्माइल क्लब के मैनेजर उमेश महतो ने बताया कि लीग के सभी मैच हर शनिवार और रविवार को खेले जाएंगे और यह प्रतियोगिता करीब दो महीने तक चलेगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में भादूडीह गांव के ग्राम प्रधान रमेश बास्के, समाजसेवी चैतन मुर्मू, वार्ड सदस्य विनोद सिंह, पूर्ण चंद्र महतो, ईश्वर बास्के, भोला मार्डी, रेफरी मोटू मार्डी और थूलका मुर्मू सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा।


