माचा गांव में 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन के अंतिम पूर्व मंत्री, सीओ समेत उमड़े श्रद्धालु
Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत माचा गांव में आयोजित 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का अंतिम दिन भक्ति और श्रद्धा का माहौल रहा। रविवार की शाम को हरि कीर्तन में हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ कीर्तन में शामिल हुए और भगवान के नाम संकीर्तन में लीन रहे। आयोजन स्थल पर भक्ति, आस्था और सामूहिक सहभागिता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी भोग एवं खीर का वितरण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता के साथ ग्रहण किया। आयोजन में पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने मंदिर में माथा टेका और प्रार्थना की जबकि पटमदा के अंचलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र कुमार दास अपने परिवार के साथ उपस्थित होकर हरिनाम का श्रवण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों अजित कुमार दत्त, दिलीप कुमार दत्त, महादेव दत्त, मनोज कुमार दत्त, अमित कुमार दत्त एवं राजकुमार दत्त सहित अन्य ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। पूरे आयोजन ने क्षेत्र में सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा की मजबूत झलक प्रस्तुत की।






























