झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने हुरलूंग पंचायत में बांटे कंबल

Jamshedpur जमशेदपुर -04 के पूर्व जिला पार्षद सह झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने शनिवार को जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत हुरलूंग पंचायत के जरूरतमंद लोगों के बीच निजी स्तर से 45 कंबलों का वितरण किया। इस दौरान उनके साथ रवि धीवर, हरिपद सिंह, रवि दत्ता, प्रधान महतो, संजय टुडू, लखींदर लोहार, रोहिन सिंह भूमिज, होपना माझी, मलखान टुडू, राजकुमार शांडिल व जगन्नाथ उपाध्याय आदि मौजूद थे।
दत्ता ने बताया कि ठंड का प्रकोप अब भी जारी है और जरूरतमंद लोगों को राहत दिलाने के लिए उनकी तरफ से एक छोटी सी कोशिश है।

