राज्यपाल से मिले कुड़मी छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने की टुसू परब को राजकीय पर्व घोषित करने की मांग
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Jamshedpur : मंगलवार को झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिलने पहुंचे कुड़मी छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें कुड़मालि नव वर्ष और टुसू परब की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर टुसू और पीला गमछा भी भेंट किया गया।
Advertisements
इस संबंध में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष चंदन महतो ने बताया कि यह एक सुंदर और सार्थक मुलाकात थी जिसमें कुड़मालि नव वर्ष और टुसू परब की शुभकामनाओं के साथ-साथ हमारे समुदाय की समृद्ध संस्कृति का भी आदान-प्रदान हुआ। हमने इस अवसर पर झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कुड़मालि समुदाय की परंपराओं के बारे में भी चर्चा की।
राज्यपाल से टुसू परब को राजकीय पर्व घोषित करने की मांग की। साथ ही यह भी मांग की गई कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में टुसू परब का आयोजन किया जाए। इसके अलावा कुड़मालि भाषा के सर्वे में हुई त्रुटियों को सुधारने की भी मांग की गई। संगठन ने उम्मीद जताई कि महामहिम राज्यपाल उनकी मांगों पर विचार करेंगे और टुसू परब को राजकीय पर्व घोषित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।