पटमदा–बोड़ाम में रविवार को मेंटेनेंस कार्य, 3 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
Patamda: क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रविवार को मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता मोहम्मद शाहनवाज अंसारी ने जानकारी दी कि 33 केवी पटमदा फीडर में जरूरी मेंटेनेंस और पेड़ों की डालियों की छंटाई का काम किया जाएगा।इस कारण सुबह 8 बजे से 11 बजे तक करीब 3 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसका असर पटमदा, काटिन और बोड़ाम सब स्टेशन से जुड़े सभी गांवों पर पड़ेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग और आवश्यक तैयारियां पहले से करने की अपील की है।




