पटमदा प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण
Patamda: अंचलाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने शनिवार पूर्वाह्न करीब 10:30 बजे प्रखंड कार्यालय पटमदा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के प्रभारी कर्मियों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं में तेजी लाने तथा उनका लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय परिसर के रखरखाव और साफ-सफाई को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मियों से स्पष्टीकरण (शो कॉज) पूछा गया है।




