रथ यात्रा महोत्सव की तैयारियों को लेकर दगड़ीगोड़ा में बैठक
Patamda : श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु मंदिर निर्माण कमेटी, दगड़ीगोड़ा की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को हरि साधना आश्रम में गिरिजा प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी रथ यात्रा महोत्सव को श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान महोत्सव की तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा आयोजन व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी सदस्यों के बीच जिम्मेदारियों के बंटवारे पर भी चर्चा हुई। मौके पर मुख्य रूप से जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो, मृत्युंजय महतो, ईशान चंद्र गोप, संदीप कुमार मिश्रा, प्रेमचांद महतो, शंभू दास, शिशुपाल सिंह सरदार, श्रीमंत कुमार मिश्रा, कार्तिक मिश्रा एवं शिशिर कुमार पंजा सहित कई सदस्य उपस्थित थे। कमेटी की अगली बैठक आगामी 7 जून (रविवार) को आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें महोत्सव की तैयारियों की आगे समीक्षा की जाएगी।


