बोड़ाम, कुईयानी व माधवपुर क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य, बिजली आपूर्ति बाधित
Patamda: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, मानगो-2 की ओर से बुधवार को बोड़ाम क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी दी गई है। विभाग द्वारा बताया गया है कि 33/11 केवी पावर सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले 11 केवी बोड़ाम, 11 केवी कुईयानी, 11 केवी माधवपुर एवं 11 केवी भूला फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इस दौरान बोड़ाम, कुईयानी एवं माधवपुर क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। विभाग के अनुसार 33 केवी लाइन में डालियों की छंटाई एवं मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण शटडाउन लिया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अत्यंत जरूरी कार्य होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।



