रसिकनगर में नाइट शॉर्ट पिच क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न
Patamda : ईद उल-फितर के अवसर पर रसिकनगर (रागडीह) क्रिकेट मैदान में आयोजित नाइट शॉर्ट पिच क्रिकेट प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में बुडा इलेवन ने जेके सुपर सोनिक को 14 रन से हराकर खिताब जीता।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बुडा इलेवन ने 6 ओवर में 4 विकेट पर 69 रन बनाए। जवाब में जेके सुपर सोनिक की टीम 6 ओवर में 55 रन ही बना सकी। विजेता टीम को 7000 रुपये व ट्रॉफी, उपविजेता को 5000 रुपये तथा तृतीय स्थान पर रही चन्दना इलेवन को 4000 रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खुर्शीद आलम, हकीम शौकत, तोशीव मुर्शीद, उज्ज्वल गोप व मोइन अंसारी का सराहनीय योगदान रहा।


