गणतंत्र दिवस हमें संविधान के प्रति आस्था, एकता और राष्ट्र निर्माण में योगदान करने की प्रेरणा देता है: डॉ. प्रियंका

Patamda: पटमदा प्रखंड के माचा स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे और देशभक्ति प्रतीकों से सजाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएं और भाषण प्रस्तुत किए, जो उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह में प्राचार्य डॉ. प्रियंका झा, सहायक शिक्षक धनंजय कुमार व अलका कुमारी ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के प्रति आस्था, एकता और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बच्चों से अनुशासन, शिक्षा और देश सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति नारों और मिष्ठान वितरण के साथ हुआ। समारोह की एसएमसी अध्यक्ष रूपा महतो, अभिभावकों एवं अन्य ग्रामीणों ने प्रशंसा की गई।






























