साउथ प्वाइंट स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस, प्राचार्य ने कहा: आज के बच्चे ही कल का मजबूत भारत हैं
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda : सोमवार को गोबरघुसी स्थित साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा के परिसर में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अरूण कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। जिसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने संबोधन में प्राचार्य ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रप्रेम के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही कल का मजबूत भारत हैं।
Advertisements
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की शिक्षिका सुनीता मिश्रा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। संपूर्ण वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा।