स्पीड वॉकाथॉन का सफल आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया जोश और फिटनेस का जज़्बा
Jamshedpur: एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन द्वारा शनिवार को प्रातः 7:00 बजे एक आकर्षक स्पीड वॉकाथॉन का सफल आयोजन किया गया। यह वॉकाथॉन जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मुख्य द्वार से मोदी पार्क तक आयोजित हुई, जिसमें उत्साह और ऊर्जा का शानदार संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में करीब 100 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी फिटनेस, अनुशासन व खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पूरी प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे:
* प्रथम स्थान: रजू कालिंदी
* द्वितीय स्थान: संजय साहू
* तृतीय स्थान: पवित्रा प्रधान
इस आयोजन का सफल संचालन संस्थान के स्पोर्ट्स सेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकगण का सराहनीय योगदान रहा, जिनमें डॉ. गुरूचरण कौर, डॉ. दीपिका भारती, डॉ. सुषमा अर्चना टोपनो, मिस मिली कुमारी, श्री भबतारण भकत, श्री मधु सुधन महतो एवं श्री राजेश्वर वर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे। संस्थान प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को लगातार प्रोत्साहित किया जाएगा।






























