शिक्षक का एटीएम कार्ड व बाइक रजिस्ट्रेशन कार्ड गुम
Patamda: आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल, बांगुड़दा के सहायक शिक्षक रवींद्र कुमार रवि का एटीएम कार्ड सोमवार को स्कूल से बाजार जाने के दौरान कहीं गिरकर गुम हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी कार्ड का कोई पता नहीं चल सका। शिक्षक रवींद्र कुमार रवि ने बताया कि उनके एसबीआई पटमदा एवं डिमना शाखा से संबंधित एटीएम कार्ड के साथ बाइक का रजिस्ट्रेशन कार्ड भी खो गया है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उक्त दस्तावेज मिलें तो इसकी सूचना उन्हें या नजदीकी थाना को दें। साथ ही उन्होंने एहतियात के तौर पर संबंधित बैंक को भी सूचना देने की बात कही है।




