झामुमो नेता श्यामापद महतो की 54वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
Patamda: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष एवं झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत श्यामापद महतो की 54वीं जयंती शुक्रवार को बोड़ाम प्रखंड के चिरूडीह में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दीपंकर महतो ने किया। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं परिजनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।
मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि माणिक महतो ने कहा कि श्यामापद महतो पार्टी के सच्चे सिपाही थे, जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों एवं स्थानीय दुकानदारों के बीच लड्डू वितरित कर उनकी जयंती को सेवा भाव के साथ मनाया गया। मौके पर छुटुलाल हांसदा, कृष्णपद सिंह, विनय मंडल, स्वपन महतो, श्यामसुंदर सिंह, पोलू गोराई, नियति महतो, शंकर कर्मकार समेत कई लोग उपस्थित रहे।


