काटिन चौक के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर
Patamda: कमलपुर थाना क्षेत्र के काटिन चौक के समीप बराभूम बांदोवान मुख्य सड़क पर शनिवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान धादकीडीह टोला काशीडीह निवासी 20 वर्षीय मंटू महतो तथा बांधडीह निवासी संजय सिंह के रूप में हुई है। दोनों कमलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल पटमदा के माचा स्थित सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और दोनों को आगे के उपचार के लिए जमशेदपुर भेजा गया।



