बनकुंचिया के सहायक अध्यापक तरणी सहिस का ब्रेन हैमरेज से निधन
तरणी सहिस (फाइल फोटो)
Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत बनकुंचिया मध्य विद्यालय के सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत तरणी सहिस (59) का रविवार को सुबह बनकुंचिया स्थित अपने घर में ही ब्रेन हैमरेज हो गया। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत टीएमएच अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने स्थिति को देखते हुए एडमिट करने से मना कर दिया। बेहतर इलाज हेतु पश्चिम बंगाल ले जाने के क्रम में मानबाजार में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
इसकी खबर मिलते ही शिक्षक समुदाय समेत अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर शोक जताया और उनके आकस्मिक निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।





