बोड़ाम में हुई चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म के आरोपी समेत दोनों को भेजा गया जेल

Patamda: बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने शुक्रवार की सुबह भूला गांव में काम के बहाने घर में बुलाकर एक युवती के साथ जबरन दुष्कर्म करने के आरोपी 22 वर्षीय रामधन चित्रकार को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। वहीं बोड़ाम थाना क्षेत्र में एक स्पोर्ट्स दुकान में हुई चोरी की घटना में शामिल जमशेदपुर निवासी अन्य एक युवक को भी गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की घटना को पांच लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। जिसमें अब तक दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बाकी बचे अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तारी हेतु छापेमारी अभियान जारी है।




