गुरमा में आजसू पार्टी ने दी शहीद गोमा – भजोहरि को श्रद्धांजलि, फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित

शहीदों के सम्मान के साथ राज्य की सभ्यता संस्कृति का ध्यान रखती है आजसू पार्टी : तिवारी महतो
Jamshedpur : आजसू पार्टी की ओर से एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदनी चौक गुरमा एनएच -33 के समीप आजसू शहीद भजोहरि महतो और गोमा सिंह की शहादत के सम्मान में एक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मांडू विधायक निर्मल उर्फ तिवारी महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो और आजसू के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम में शहीद भजोहरि महतो और गोमा सिंह को श्रद्धांजलि दी गई और उनके बलिदान को याद किया गया। फुटबॉल मैच के आयोजन का उद्देश्य शहीदों की याद में खेल भावना को बढ़ावा देना और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना था।
मांडू विधायक निर्मल उर्फ तिवारी महतो ने कहा कि उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी हमेशा शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। पूर्व मंत्री सहिस ने कहा कि आजसू पार्टी शहीदों को सम्मान देना जानती हैं जबकि अन्य पार्टियां शहीदों का इस्तेमाल कर सत्ता पाना जानती हैं। इसलिए आजसू के पास आज भी कर्मठ कार्यकर्ता मौजूद हैं।
आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि गोमा – भजोहरि की शहादत के लिए पार्टी हमेशा ऋणी रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। फुटबॉल मैच में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया और उन्हें खेल के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया और शहीदों की याद में आयोजित इस फुटबॉल मैच ने युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से स्वपन कुमार सिंहदेव, वनबिहारी महतो, सागेन हांसदा, अमल महतो, संजय मालाकार,अप्पू तिवारी, संजय सिंह धर्मबीर सिंह, कुणाकार महतो, मंगल टुडू, राकेश मुर्मू, ललन झा, चंद्रेश्वर पांडेय, ठाकुर दास महतो, निरंजन महतो, शैलेन्द्र सिन्हा, राजेश कर्मकार, मानु महतो, समरेश महतो व ललित सिंह आदि मौजूद रहे।





