योग सम्राट अंशू सरकार ने अरिजीत सरकार को योगा लवर मानव सेवा सम्मान से किया सम्मानित

हर बार की तरह अरिजीत ने अपने सम्मान को किया टीम के सदस्यों के नाम समर्पित
Jamshedpur: आप कर्म करते जाओ फल की चिंता न करो, इसी कहावत को चरितार्थ करते हुए प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निदेशक अरिजीत सरकार अपने सदस्यों को साथ लेकर 1994 से निभा रहे हैं। हर दिशाओं में मानव कल्याणकारी कार्य के चलते आज प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन शहर से लेकर सुदूरवर्ती गांव तक एक अलग पहचान बनाई। न चाहते हुए भी इसका फल यानी सम्मान संस्था को निरंतर मिल रहा।
आज इसी कड़ी में टीम पीएसएफ के कार्य से प्रभावित होकर अब अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योग सम्राट अंशू सरकार ने पूरी टीम के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में एवं निरंतर मानव कल्याणकारी कार्य के लिए टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार को योगा लवर मानव सेवा सम्मान से सम्मानित किया। अरिजीत ने भी सम्मान को माथे से लगाकर इसे एक नई उर्जा, एक नई शक्ति, एक आशीर्वाद के रूप में स्वीकार करते हुए अपनी टीम के सभी सदस्यों के नाम समर्पित कर दिया। इस पावन बेला पर उपस्थित रहे योग सम्राट अंशू सरकार, जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी व टीम पीएसएफ से उत्तम कुमार गोराई।





