अत्याधुनिक हाइड्रोलिक बेड एम्बुलेंस के जरिए सेफ्टी फास्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट इमरजेंसी प्रिपेयरेडनेस ट्रेनिंग सम्पन्न

अरिजीत सरकार की शिक्षण शैली के कायल हुए छात्र
Jamshedpur: जमशेदपुर के धातकीडीह स्थित एक्सेल टेक्निकल इन्स्टीट्यूट में प्रति माह सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम में आठ दिनों का फास्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट इमरजेंसी प्रिपेयरेडनेस ट्रेनिंग, टीम पीएसएफ के द्वारा प्रदान किया जाता है। प्रति माह भारतवर्ष के कोने-कोने से आने वाले विद्यार्थी इस प्रशिक्षण से खूब प्रभावित होते और प्रशिक्षक अरिजीत सरकार की शिक्षण शैली के अभिभूत हो जाते।
इस दौरान मानव शरीर की संरचना, जलना, झुलसना, हड्डी का टूटना, जहर, बनावटी सांस के तहत सीपीआर, डूबते हुए को बचाने, सांप काटने, कुत्ते के काटने पर प्राथमिक सहायता, सदमा, फास्ट एड फायर सेफ्टी, स्ट्रेचर ड्रील, एंबुलेंस लोडिंग, क्वालिटीज ऑफ फर्स्ट एडर, बैंडेजिंग, नॉट्स ऐंड हिचेस, गोल्डन आवर में जीवन को सुरक्षित करना, रेस्क्यू ट्रिक्स, मानव शरीर में रक्त की संरचना, रक्तदान जागरूकता, रेस्क्यू क्राउल, टो ड्रेग, फायर मैन लिफ्टिंग आदि बहुत सारी प्राथमिक सहायता के उपयोगी विषय पर मौखिक एवं प्रैक्टिकल प्रेजेंटेशन के जरिए जानकारी प्रदान की जाती है। सोमवार को इसी के तहत धातकीडीह के कम्यूनिटी सेंटर मैदान में लाइव डेमो प्रेजेंटेशन के जरिए सीपीआर ( गोल्डन आवर रहते कैसे किसी घायल को पुनर्जीवन देकर अस्पताल पहुंचा सकते हैं ) जिसमें किस तरह से स्ट्रेचर ड्रील एवं एम्बुलेंस लोडिंग पद्धति को अपनाना है, जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित रहे अरिजीत सरकार, मोहम्मद दानिश व मोहम्मद राशिद आलम आदि।





