इको क्लब ने आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल बांगुड़दा में किया चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: पटमदा प्रखंड के प्लस टू आदिवासी उच्च विद्यालय बांगुड़दा में गुरुवार को वन में वन्यजीव विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल के इको क्लब के तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता दो समूह में आयोजित हुई। प्रथम समूह में शिक्षक – शिक्षिका तथा द्वितीय समूह में छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। नोडल शिक्षक विवेकानंद दरिपा ने कहा कि आज औद्योगिकरण के युग में वन को नष्ट किया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप वन्यजीव विलुप्त होने के कगार पर हैं। वन खत्म होने पर वन्यजीव गांव- शहर में उत्पात मचा रहा है, उन्हें जो आजादी चाहिए थी, वो मिल नहीं रही है। वन्यजीवों को चिड़ियाघर या सर्कस से बेहतर जंगल में विचरण करते हुए अच्छा लगता है।
Advertisements
प्राचार्य सुजीत कुमार सेठ ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता छात्र – छात्राओं का सर्वांगीण विकास कर सकता है। प्रतियोगिता में सफल होनेवाले शिक्षक- शिक्षिका तथा छात्र- छात्राओं को शुक्रवार प्रार्थना सभा में सम्मानित किया जाएगा। मौके पर इको क्लब के सदस्य कृष्ण राय, प्रीति षाड़ंगी, सुजाता महतो शिक्षक सनत कुमार पात्र आदि उपस्थित थे।