रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ने किया कंबलों का वितरण
Patamda: रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पटमदा प्रखंड के जोड़सा सबर बस्ती में 125 जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया। इस संबंध में जोड़सा गांव निवासी शिक्षाविद पंचानन दास ने बताया कि बुजुर्गों को कंबल मिलते ही चेहरे में खुशियों के भाव देखे गए।
उन्होंने बताया कि क्लब के पदाधिकारियों ने जोड़सा अपग्रेड प्लस टू हाईस्कूल में एक लाइब्रेरी, वाटर सेनिटेशन एवं एक असहाय विकलांग महिला को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इस दौरान जितेश चौधरी, अंचल खड़िया, कृष्ण खड़िया, रेणु चौधरी, विहान खड़िया, आदित्य कुमार आराधना, गायत्री विक्रमादित्य, रूपेण सिंह, नवीन सिंह व गोकुल चंद्र दास आदि मौजूद थे।





