लावा में भूमिज मुंडा सामाजिक सम्मेलन सह सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
Patamda : स्वतंत्र भारत के प्रथम विधायक स्व निताई सिंह की स्मृति में दो दिवसीय भूमिज मुंडा सामाजिक सम्मेलन सह सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को संपन्न हुआ। इसका शुभारंभ रविवार को पुजारी मनोज सिंह के द्वारा श्मशान में पूजा अर्चना के साथ किया गया और पुरस्कार वितरण के साथ ही सोमवार को कार्यक्रम संपन्न हो गया। श्मशान रक्षा समिति लावा, पटमदा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में समाज के पुरूष व महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के अलावे तीरंदाजी (बालक/ बालिका), स्लो साइकिल (महिला), बम्बिंग दा सिटी (महिला ) गोली चम्मच (बालिका), गोला थ्रो( बालक ), सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, इन आउट (महिला/पुरुष), बैलून फोड़ (महिला), म्यूजिकल चेयर (महिला), रस्सी खिंचाव (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भूमिज मुंडा समाज के ही सभी प्रतिभागियों ने लिया। 16 टीमों के बीच आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला गाड़ीग्राम एफसी व चांपीर एफसी के बीच खेला गया। पेनाल्टी शूट आउट में विजेता बनी गाड़ीग्राम एफसी को नगद 12 हजार रुपए, उप विजेता चांपीर एफसी को 10 हजार रुपए, सेमीफाइनल में पराजित बाड़ेदा एफसी व चांपीर एफसी को 8 – 8 हजार रुपए कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को भी आकर्षक पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवानिवृत शिक्षक शरत सिंह सरदार, सनातन सिंह सरदार, मुखिया कृष्णपद सिंह, भूषण सिंह, किशोर सिंह, शत्रुघ्न सिंह, कैलाश सिंह, विद्याधर सिंह, मंगल सिंह, राखोहरि सिंह, अमर सिंह सरदार, मलिंद्र सिंह, दीनबंधु सिंह, धनंजय सिंह, महेश्वर सिंह, भीष्मदेव सिंह, पशुपति सिंह, निर्मल सिंह, लागर सिंह, विष्णुपद सिंह एवं राखाल सिंह समेत अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।






























