बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार का जेएलकेएम ने किया स्वागत
Patamda: बोड़ाम थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी नीरज कुमार का शुक्रवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सदस्यों ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए गरीब, शोषित एवं वंचित वर्ग के लोगों को निष्पक्ष न्याय दिलाने की मांग रखी।
थाना प्रभारी नीरज कुमार ने आश्वासन दिया कि बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मौके पर पार्टी के नेता देवव्रत महतो, जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो, जिला उपाध्यक्ष बुद्धेश्वर महतो, जिला महामंत्री बाहादुर सहिस, जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद महतो, प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चन्द्र महतो, युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु महतो समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


