बासंती पूजा में शामिल हुए समाजसेवी आस्तिक महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
Patamda: जमशेदपुर के समाजसेवी सह झामुमो नेता आस्तिक महतो बुधवार को बोड़ाम गांव में आयोजित बासंती पूजा कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बासंती मंदिर में श्रद्धापूर्वक माथा टेककर माता से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूजा कमेटी के अध्यक्ष वीरेन चंद्र महतो, सचिव संदीप दत्त, कोषाध्यक्ष सष्टी चटर्जी, सह कोषाध्यक्ष उज्ज्वल बनर्जी, वनमाली बनर्जी, दयामय बाउरी, पुतुल प्रमाणिक सहित पूर्व जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो भी उपस्थित रहे।
इसके पश्चात आस्तिक महतो आगुईडांगरा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन में भाग लेकर हरिनाम का श्रवण किया। वहीं, बांगुड़दा स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में आयोजित बासंती पूजा कार्यक्रम में भी शामिल होकर उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया।


