पटमदा में नवनियुक्त बीएसओ अजय टोप्पो ने संभाला पदभार
Patamda: प्रखंड में नवनियुक्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) अजय टोप्पो ने गुरुवार को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने अंचलाधिकारी सह प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास से कार्यभार संभाला।
रांची जिले के निवासी अजय टोप्पो की नियुक्ति सीजीएल परीक्षा के माध्यम से लगभग दो माह पूर्व हुई थी। जिला मुख्यालय में योगदान देने के बाद उन्होंने आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त किया और अब पटमदा प्रखंड में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है।


