झारखंड आंदोलनकारियों ने उपायुक्त से की मुलाकात, सम्मान की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
Patamda : शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के झारखंड आंदोलनकारियों ने “झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा” के जिला अध्यक्ष शिबू काली माईती के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में नव नियुक्त उपायुक्त से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मुलाकात के दौरान आंदोलनकारियों ने जिले के सभी झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र, प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
उपायुक्त ने आंदोलनकारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि वे इस विषय को संज्ञान में लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलकर शीघ्र ही इस पर विस्तृत चर्चा करेंगे और त्वरित समाधान का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर जेएलकेएम नेता देवब्रत महतो, झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष विश्वजीत महतो, जिला अध्यक्ष शिबू काली माईती, सुनील कुमार महतो, डॉ. एलके महतो, त्रिलोचन महतो, सीताराम महतो, मिहिर कुमार तिवारी, सुभाष चंद्र सिंह, प्रणव नाहा एवं शरत चंद्र महतो सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



