बोड़ाम बाजार में अतिक्रमण हटाने की मुहिम तेज, दुकानदारों को एक सप्ताह की मोहलत
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। शनिवार को अंचल अधिकारी रंजीत रंजन द्वारा बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार के साथ समन्वय स्थापित कर मुख्य सड़क के दोनों ओर फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए सभी दुकानदारों से अपील की गई।
Advertisements
इस दौरान बोड़ाम के ग्राम प्रधान राधेश्याम सिंह सरदार समेत कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी दुकानदार एक सप्ताह के भीतर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा तय समय सीमा के बाद की जाने वाली प्रशासनिक कार्रवाई के लिए संबंधित लोग स्वयं जिम्मेदार होंगे। गौरतलब हो कि बोड़ाम बाजार से गुजरने वाली मुख्य सड़क में अतिक्रमण की वजह से अक्सर जाम लगता है और राहगीरों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर बुधवार को साप्ताहिक हाट के दिन तो स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। लोगों की परेशानी एवं लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शनिवार को पहली बार सड़क पर उतर कर प्रशासन ने लोगों से अतिक्रमण हटाने की अपील की।