पटमदा के बेलटांड़ में ट्रक से टकराई मैजिक वैन, यात्री बाल-बाल बचे
Patamda: शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर बेलटांड़ चौक के समीप एक मैजिक वैन (यात्री वाहन) आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि सभी यात्री बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही पटमदा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मैजिक वैन में सवार कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बताते हैं कि पटमदा से जमशेदपुर जा रही एक बस अचानक सड़क पर रुक गई। बस के पीछे चल रहा ट्रक अचानक ब्रेक लगाने को मजबूर हुआ, तभी उसके पीछे आ रही मैजिक वैन अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।




