कालीपदो भुईयां की स्मृति में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हुए शामिल
Jamshedpur : भुइयांडीह दुर्गा पूजा मैदान में शुक्रवार को स्व कालीपदो भुईयां की स्मृति में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति एवं सेंट्रल भीम बिरसा मुंडा फुटबॉल अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओड़िशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने किया। उन्होंने कालीपदो भुईयां के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि रघुवर दास को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सेंट्रल भीम बिरसा मुंडा फुटबॉल अकादमी के मुख्य संरक्षक, झारखंड के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता दुलाल भुईयां की विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन सिंह, निमाई मंडल, कुंज विभार, कमल राम यादव, चैतन मुखी, मन्नू मंडल, भोला सिंह, धीरेन्द्र सिंह, राकेश भुईयां, राज भुईयां, रविंद्र भट्टाचार्य, शिवू नामता, निरंजन तांती, बादल भुईयां, सुखदेव भुईयां, जोनी भुईयां, विक्की भुईयां, महावीर राम, दीपक मंडल, हाथी नामता, जोलेश भुईयां, आशीष भुईयां, बालक उरांव, लखी भुईयां, सोनू भुईयां, मथुरा भुईयां एवं उदय पांडा समेत आयोजन समिति के बड़ी संख्या में सदस्य एवं फुटबॉल प्रेमी मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य शहीद कालीपदो भुईयां की स्मृति को जीवंत रखने के साथ-साथ युवाओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें खेल के प्रति आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। दो दिवसीय प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और स्थानीय खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया।



