झारखंड केसरी पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बोड़ाम का भूपेश चैंपियन
Jamshedpur : झारखंड पावरलिफ्टिंग ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में शनिवार को टेल्को स्थित राजस्थान सेवा समिति, गायत्री नगर में आयोजित झारखंड केसरी बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप-2026 में बोड़ाम के गुगलुबनी निवासी छात्र भूपेश कुमार महतो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग के 53 किलोग्राम भार वर्ग में शामिल भूपेश ने पीडब्ल्यूडी श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि पर आयोजकों ने उन्हें मेरिट प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड पावरलिफ्टिंग ऑर्गेनाइजेशन (जेएसओ) के तत्वावधान में पावरलिफ्टिंग स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन (पीएसओ) से संबद्धता के तहत किया गया था। इस अवसर पर पीएसओ के महासचिव दुर्गेश राजोरिया, उपाध्यक्ष अनूप यादव तथा झारखंड पावरलिफ्टिंग ऑर्गेनाइजेशन के राज्य सचिव एवं पीएसओ के संयुक्त सचिव कन्हैया कुमार सिंह उपस्थित थे। दिव्यांग भूपेश की सफलता पर खेलप्रेमियों ने हर्ष जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।












