कुमड़ाशोल में रास पूर्णिमा के उपलक्ष्य में बालक भोज का आयोजन
Advertisements
WhatsApp Image 2025-04-03 at 13.18.21 (1)
WhatsApp Image 2025-04-03 at 13.18.21
WhatsApp Image 2025-04-03 at 13.18.20
WhatsApp Image 2025-04-03 at 13.18.19 (1)
WhatsApp Image 2025-04-03 at 13.18.19
Advertisements
Dumaria: डुमरिया प्रखंड के कुमड़ाशोल में रास पूर्णिमा के अवसर पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को बालक भोज का आयोजन किया। साथ ही सैकड़ों श्रद्धालुओं को भी प्रसाद वितरित किया गया।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
इस अवसर पर शिव मंदिर में सुबह को पूजा अर्चना की गई। महिलाओं ने भोर में स्नान करते हुए पारंपरिक केला तना का नाव नदियों व तालाबों में पूजन के साथ प्रवाहित की। रास पुर्णिमा के पांच दिन पहले से ही महिलाएं पंचक का पालन करती हैं। जिसमें पूर्ण सात्विक भोजन ग्रहण किया जाता है। बालक भोजन के आयोजन में अवनी साव, नित्यानंद साव, सुरेश साव, तपन साव, नरेश साव, सपन साव, संजय साव, किशोर साव, सत्यवान साव, मनोज मुर्मू समेत अन्य ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई।