Musabani : पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड की धोबनी पंचायत अंतर्गत डुंगरीडीह माहली टोला आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने नारियल फोड़कर जलमीनार का उद्घाटन किया।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
2.35 लाख की लागत से सोलर चालित जलमीनार का निर्माण 15वें वित्त आयोग की निधि पंचायत समिति की स्वीकृति से किया गया है। जलमीनार के निर्माण से आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चों और इस टोले के लोगों की पेयजल समस्या का समाधान हो गया। उद्घाटन के दौरान धोबनी पंचायत समिति सदस्य छोटराय मुर्मू, वार्ड – 05 की सदस्य आरती माझी, वार्ड- 04 की सदस्य पद्यावती सरदार, लाभुक समिति के अध्यक्ष रामू सरदार, सचिव धनु महाली, अलीन पातर, कांदरा माहली, सुनील सिंह और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।