पटमदा डिग्री कॉलेज, एसएस प्लस टू व आदिवासी प्लस टू उच्च विद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Patamda: शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा और आदिवासी प्लस टू उच्च विद्यालय बांगुड़दा में किया गया। पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना और उन्नत भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य कृष्णपद महतो ने कॉलेज के सभी महिला कर्मचारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. गीता चक्रवर्ती, शाश्वती महतो, माधुरी, टुम्पा महतो और पुस्तकालय प्रभारी धारित्री मुर्मू ने विचार व्यक्त किया। प्रभारी प्राचार्य कृष्ण पद महतो ने कहा कि हमारे देश में संवैधानिक
तौर पर महिलाओं का पुरूषों के समान अधिकार प्राप्त है लेकिन समाज और परिवार विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों भेदभाव देखने को मिलता है जिसे हमलोगों को समाप्त करने की जरूरत है। कार्यक्रम में काजल रानी महतो, विश्वनाथ महतो, अभिराम महतो, डॉ. गौतम गोराई व डॉ. कमल कुमार महतो आदि उपस्थित थे।
एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने कहा कि आज पूरे विश्व में महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन नारी शक्ति और महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का है। भारत में आजादी के बाद महिलाओं को पुरुषों की तरह सशक्त बनाया गया है। आज महिलाएं सशक्त व स्वावलंबी भी हैं। उन्होंने महिलाओं को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन एवं अपने अधिकार एवं अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को पुष्प गुच्छ, उपहार एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर शिक्षिका श्रीमती भारती कुमारी, श्रीमती मिताली बासु, श्रीमती अल्पा रोशनी बाखला, सुश्री अनीता मुर्मू, तानिया सिंह, स्वाति शर्मा, रिक्ता मिद्या, आशा कुमारी, रितिका गुंजन धान, रिंकी कुमारी, श्वेता कुमारी, सविता गुप्ता,सरस्वती बास्के, कौशलेंद्र कुमार, अजय कुमार मंडल आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार मंडल एवं शिक्षक कौशलेंद्र कुमार सिंह ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए सभी कार्यस्थलों में प्रत्येक दिन महिलाओं के प्रति सम्मान रखना जरूरी बताया। इस दौरान सभी शिक्षिकाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए।
आदिवासी प्लस टू उच्च विद्यालय बांगुड़दा में मैट्रिक परीक्षा के उपरांत सभी शिक्षिका, स्टैटिक मजिस्ट्रेट कृति कुमारी, वीक्षक आरती कुमार, बीथिका महतो को पुष्पगुच्छ द्वारा शुभकामना संदेश दिया गया। महिला दिवस पर केक काटकर जश्न मनाया गया। मौके पर प्राचार्य सुजीत कुमार सेठ ने महिला दिवस पर बात करते हुए कहा कि महिला में त्याग और समर्पण की भावना सर्वोपरि है।