- पटमदा के कुलटांड़ में 24 घंटे का अखंड कीर्तन पाठ संपन्न
- डिमना बांध विस्थापितों की लंबित समस्याओं पर बैठक, टाटा स्टील और प्रशासन पर अनदेखी का आरोप
- झारखंड केसरी पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बोड़ाम का भूपेश चैंपियन
- पीबीपीएल सीजन-2 का आगाज, सूर्या इलेवन लावजोड़ा ने जीते दोनों मुकाबले
- बोड़ाम से 36 वर्षीय युवक लापता, 5 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, खोजबीन में जुटे परिजन
Author: Kalyan Kumar Gorai
चाईबासा : मुठभेड़ में ढेर हुआ एक करोड़ का इनामी नक्सली अनल दा, अब सचिन के सरेंडर की बढ़ी उम्मीद Jamshedpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी मिली है। इसमें गिरिडीह जिले के पीरटांड़ निवासी रहे पतिराम माझी उर्फ अनल दा मुठभेड़ में ढेर हो गए हैं। चाईबासा के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गुरुवार को हुई भीषण मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का इनामी कुख्यात नक्सली करीब 65 वर्षीय पतिराम माझी उर्फ अनल दा मारा गया। इस कार्रवाई को झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। सुरक्षाबलों को गुप्त…
पटमदा के हुरूम्बिल में भानसिंह पूजा पर टुसू मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उमड़े लोग Patamda: भानसिंह पूजा के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पटमदा के हुरूम्बिल गांव में बुधवार को ग्राम प्रधान सह लाया परीक्षित महतो ने जाहेरथान में विधिवत पूजा कार्यक्रम संपन्न कराई। इसमें पूरे गांव के सैकड़ों परिवारों ने सुबह से दोपहर तक पंक्तिबद्ध होकर अपने इष्टदेव की आराधना की। मन्नतें पूरी होने पर विभिन्न परिवार के लोगों ने 25 बकरों एवं 100 से अधिक बत्तख व मुर्गों की बलि चढ़ाई गई। प्रत्येक घरों में पहुंचे मेहमानों के साथ लोगों ने देर शाम…
नहचीबेड़ा में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, विधायक प्रतिनिधि ने किया पुरस्कृत अभि स्पोर्टिंग को हराकर शंकर स्पोर्टिंग बनी चैंपियन Patamda: पटमदा प्रखंड के नहचीबेड़ा फुटबॉल मैदान में बुधवार को ग्रामीणों की ओर से एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अभि स्पोर्टिंग और शंकर स्पोर्टिंग के बीच खेला गया, जिसमें अभि स्पोर्टिंग को हराकर शंकर स्पोर्टिंग खिताब जीत लिया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू के हाथों विजेता टीम को 20 हजार, उपविजेता टीम को 15 हजार और सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाले दोनों…
स्थानांतरण पर पटमदा के बीईईओ को दी गई समारोह पूर्वक विदाई Patamda: पटमदा-बोड़ाम के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रहे प्रभाकर कुमार का रांची जिले में स्थानांतरण होने के कारण बुधवार को पटमदा के नए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के रूप में कुमारी अनिता सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा परिवार पटमदा-बोड़ाम ने दोनों ही पदाधिकारियों के सम्मान में एक भव्य विदाई सह- अभिनंदन समारोह आयोजित की। समारोह के प्रारंभ में मध्य विद्यालय पटमदा के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरबिन्द कुमार कुईला ने प्रभाकर कुमार के कार्यकाल की प्रशंसा की। जबकि नव-पदस्थापित बीईईओ कुमारी अनिता सिन्हा का अभिनंदन किया।…
एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में बीएड प्रथम सेमेस्टर का परिचय कार्यक्रम आयोजित Jamshedpur: झारखंड के जमशेदपुर स्थित एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन ने बुधवार को बीएड प्रथम सेमेस्टर (2025-2027) के नए छात्रों के लिए परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को संस्थान, संकाय सदस्यों और अपने साथियों से परिचित कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान की निदेशक श्रीमती अनुपा सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन और स्वागत भाषण के साथ हुई। उन्होंने छात्रों को संस्थान के उद्देश्यों और बीएड कार्यक्रम के महत्व के बारे में बताया। इसके बाद, छात्रों का परिचय सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने…
पटमदा के काश्मार में बछड़ा प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित, विधान कुंभकार का बछड़ा प्रथम Patamda: पूर्वी सिंहभूम जिला पशुपालन कार्यालय की ओर से बुधवार को पटमदा के काश्मार पंचायत मंडप परिसर में बछड़ा प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें काश्मार पंचायत के काश्मार, कुमारदा, गेंगाड़ा, सांजड़ा, नूतनडीह गांवों से 90 बछड़ा लेकर पशुपालक पहुंचे। इनमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को मुखिया लक्ष्मी सिंह के हाथों पुरस्कृत किया गया। प्रथम विधान कुंभकार (सांजड़ा), चंचल कुंभकार (सांजड़ा) एवं तृतीय स्थान स्वपन कुमार तिवारी (काश्मार) ने प्राप्त किया। मौके पर अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुरेश झा ने…
जुवेंटस हेल्थकेयर ने किया कंपनी बंद होने की अफवाहों का खंडन; परिचालन शक्ति और नेतृत्व वृद्धि की पुष्टि की Mumbai/Jamshedpur: वर्ष 2002 में स्थापित एक प्रमुख भारतीय दवा कंपनी और बीएसई व एनएसई पर सूचीबद्ध एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की सहायक कंपनी जुवेंटस हेल्थकेयर लिमिटेड ने अपने भविष्य को लेकर फैल रही अफवाहों पर औपचारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। कंपनी ने साफ कहा है कि उसके बंद होने या रीब्रांडिंग (नाम परिवर्तन) से जुड़ी खबरें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं। कंपनी प्रबंधन के अनुसार जुवेंटस की किसी भी व्यावसायिक संपत्ति का न तो बंद होना हुआ है और…
युवा ज्ञान समागम : राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में केयू के विद्यार्थियों को तीसरा स्थान Jamshedpur: झारखंड राज्य युवा आयोग द्वारा युवा ज्ञान समागम 2025–26 के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय वाद–विवाद प्रतियोगिता में कोल्हान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। मानव घोष एवं ऋचा प्रजापति ने तृतीय पुरस्कार जीतकर उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के युवाओं को एक साझा मंच प्रदान करना था, जहां वे अपने ज्ञान, तर्कशक्ति, विचारों की स्पष्टता एवं नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर सकें। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार…
पटमदा के जाल्ला में टुसू मेला आयोजित, मोहनपुर सबर टुसू दल के नृत्य ने किया मंत्रमुग्ध Patamda: पटमदा के जाल्ला गांव स्थित बड़तल मैदान में मंगलवार को टुसू मेला, पाता नाच, झुमुर संगीत एवं छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बोड़ाम के मोहनपुर सबर टोला की महिलाओं ने टुसू देवी को माथे पर लेकर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी जिसे कमेटी की ओर से प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यहां करीब एक दर्जन टुसू दल शामिल हुए जो पटमदा, बोड़ाम एवं पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के विभिन्न गांवों से आए थे, जिन्हें मुखिया प्रतिनिधि दीपक मुर्मू, ग्राम प्रधान…
भानसिंह पूजा के अवसर पर दुआरीडीह में टुसू मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित Patamda: पटमदा प्रखंड की लावा पंचायत अंतर्गत दुआरीडीह गांव में खुशहाली की कामना करते हुए हर साल की भांति इस साल भी भानसिंह देवता की पूजा अर्चना की गई। पुजारी उमा पद सिंह एवं सहयोगी विश्वनाथ सिंह ने विधिवत रूप से पूजा संपन्न कराई। मन्नतें पूरी होने पर ग्रामीणों ने एक दर्जन बकरे की बलि चढ़ाई। पूजा अर्चना के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान टुसू मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। महिलाएं डीजे की धुन पर खूब थिरके।…
