- अवैध महुआ शराब भट्ठी पर पुलिस की छापेमारी, संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी
- समाजसेवी विश्वनाथ महतो की पहल पर अधीक्षण अभियंता ने पटमदा के गांवों में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने का दिया निर्देश
- पटमदा डिग्री कॉलेज के विकास और नामांकन बढ़ाने पर हुई चर्चा, जमीन हस्तांतरण का मुद्दा भी उठा
- पटमदा में अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, हजारों का नुकसान, मुआवजे की मांग
- जंगली हाथी के हमले से युवक घायल, विधायक सविता महतो की पहल पर टीएमएच में भर्ती
Author: Kalyan Kumar Gorai
পোটকা এলাকায় চাঞ্চল্যকর ঘটনা : চৌকিদারকে হত্যা করে তারপর আত্মহত্যা করে প্রেমিক, তদন্ত করছে পুলিশ Jamshedpur: মঙ্গলবার, পোটকায়, প্রকাশ্য দিবালোকে, এক প্রেমিক একজন মহিলা চৌকিদারকে ছুরিকাঘাত করে হত্যা করে। এক ঘন্টা পরে, সে একজন পুলিশ অফিসারকে দোষারোপ করে একটি ভিডিও প্রকাশ করে এবং তারপর আত্মহত্যা করে। চৌকিদার জ্যোতিকা হেমব্রমের মৃতদেহ থানা থেকে এক কিলোমিটার দূরে বড়াসিংদি গ্রামের কাছে প্রধান সড়কে পাওয়া যায়। ঘটনাটি ঘটে দুপুর 1 টায়। প্রেমিক, গণেশ মাঝি ওরফে জয়সেন কিস্কু, তাকে চাকরি ছেড়ে দেওয়ার জন্য চাপ দিচ্ছিল, কিন্তু তার বান্ধবী তা প্রত্যাখ্যান করেছিলেন। কালিকাপুরের বাসিন্দা নবনিযুক্ত চৌকিদার জ্যোতিকা মঙ্গলবার জোনাল ডিউটিতে ছিলেন। এই সময়, তিনি সম্ভবত তার…
शानदार प्रदर्शन की बदौलत सेमीफाइनल में बोड़ाम को इंट्री, क्वार्टर फाइनल में भिलाईपहाड़ी को 6 विकेट से हराया Jamshedpur: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित 18वीं विजय बोस मेमोरियल पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत क्वार्टर फाइनल का एक मैच मंगलवार को बहरागोड़ा के वीणापानी स्टेडियम में खेला गया। भिलाईपहाड़ी और बोड़ाम के बीच खेले गए मैच में टॉस जीतकर बोड़ाम ने बल्लेबाजी के लिए भिलाईपहाड़ी को आमंत्रित किया। निर्धारित 25 ओवर में 117 रन बनाकर भिलाईपहाड़ी की टीम ऑल आउट हो गई। टीम के युवराज और संजय ने 21-21 रन बनाए। इसमें बोड़ाम के गेंदबाज पार्थ…
एसएस प्लस टू हाई स्कूल में आयोजित पीटीएम में विधायक प्रतिनिधि ने कहा: बालिकाओं के लिए जल्द बनेगा शौचालय Patamda : राज्य संपोषित (एसएस) प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा में मंगलवार को शिक्षक–अभिभावक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय के बैंड क्लब द्वारा बैंड बाजा प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात बाल संसद के विद्यार्थियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, तिलक एवं स्वागत गीत के माध्यम से अभिनंदन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि ने विद्यालय में बालिकाओं के उपयोग हेतु शौचालय निर्माण शीघ्र प्रारंभ कराने की घोषणा की।…
विधायक प्रतिनिधि ने किया सबर परिवारों के बीच कंबल वितरण Patamda: विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू द्वारा पटमदा प्रखंड अंतर्गत जंगलों के बीच बसे सुदूरवर्ती गांवों में आदिम जनजाति परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंद परिवारों को दर्जनों कंबल उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि विधायक मंगल कालिंदी सदैव क्षेत्र के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी सहायता और सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी क्रम में सुदूर जंगल क्षेत्रों में रहने वाले दर्जनों आदिम जनजाति परिवारों की जरूरतों को…
तुंगबुरु में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, पूजा स्पोर्टिंग बनी विजेता Patamda: पटमदा प्रखंड की जोड़सा पंचायत अंतर्गत तुंगबुरु फुटबॉल मैदान में अगहन संक्रांति के मौके पर हर साल की भांति इस साल भी दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मंगलवार को अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों के साथ परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया गया। 16 टीमों के बीच आयोजित टूर्नामेंट में पेनाल्टी शूटआउट में एक गोल से हराकर पूजा स्पोर्टिंग ने खिताब जीत लिया। विजेता टीम को बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू के हाथों 40 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। उप…
जेएलकेएम नेता उज्ज्वल ने की डिमना घाटी में ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की मांग Patamda: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के कोल्हान प्रमंडल संगठन सचिव उज्ज्वल कुमार महतो ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के नाम कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपकर डिमना घाटी की समस्याओं के समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि डिमना घाटी रोड पर प्रतिदिन जाम लगने से उस रास्ते से आवागमन करने वाले हजारों मजदूरों एवं आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए इस समस्या का समाधान के लिए ट्रैफिक डायवर्सन और ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत किया जाए ताकि…
बोड़ाम में विवाहिता महिला ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच महिमा महतो (फाइल फोटो) Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत मुचीडीह गांव में सोमवार की रात को पारिवारिक विवाद में एक महिला महिमा महतो (19 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जाता है। इसकी सूचना मिलते ही मंगलवार को सुबह बोड़ाम पुलिस ने घर से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मामले में पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है। बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि जांच के क्रम में अब तक…
रक्तदान शिविर को लेकर जेएलकेएम ने बोड़ाम में की तैयारी बैठक Patamda: जेएलकेएम के बोड़ाम प्रखंड कार्यालय में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान आगामी 21 दिसंबर को बोड़ाम प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दिघी भूला में होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। मौके पर केंद्रीय संयुक्त महासचिव देवव्रत महतो, जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो, प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र महतो, जिला महामंत्री बाहादुर सहिस, जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद महतो, जिला उपाध्यक्ष बुद्धेश्वर महतो, रंजन गोप, गणेश महतो, उमापद महतो, सुनील महतो, नीलकमल महतो, गोपेन महतो, जलधर महतो, मृत्युंजय महतो…
पटमदा में सिकल सेल रोग पर जागरूकता सत्र आयोजित Patamda : एसएस +2 उच्च विद्यालय, पटमदा में सोमवार को मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के समुदाय चिकित्सा विभाग की शोधार्थी सार्बश्री भट्टाचार्जी द्वारा सिकल सेल रोग पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उनके शोध कार्य का हिस्सा था, जिसे राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन–2023 के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य रोगों के रोकथाम, प्रारंभिक पहचान एवं स्वास्थ्य परामर्श को बढ़ावा देना है। जागरूकता सत्र के दौरान विद्यार्थियों को रक्त एवं उसके घटक, आनुवंशिक रोगों की प्रकृति, सिकल सेल रोग के कारण, लक्षण,…
सांसद खेल महोत्सव के बॉक्सिंग स्पर्धा में दीपिका सोय ने जीता रजत Jamshedpur: सांसद खेल महोत्सव देश भर के खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच प्रदान कर रहा है। इसी कड़ी में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयासों से जमशेदपुर में विभिन्न खेल स्पर्धाओं का सफल आयोजन किया जा रहा है। सीतारामडेरा स्थित बॉक्सिंग कम्युनिटी सेंटर में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दीपिका सोय ने रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया। दीपिका सोय राजेंद्र विद्यालय, घुटिया में कक्षा तीन की छात्रा है और उनकी आयु आठ वर्ष है। उनके पिता बादल सोय का कहना है कि वह दीपिका को…
